{"_id":"5d2c91aa8ebc3e6c9c26a903","slug":"kid-died-who-fell-in-an-open-channel-third-incident-in-a-week-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत, एक सप्ताह में ऐसी तीसरी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत, एक सप्ताह में ऐसी तीसरी घटना
Mon, 15 Jul 2019 08:16 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 15 Jul 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई की धारावी झुग्गी बस्ती में एक खुले नाले में गिरने से एक सात वर्षीय बच्चे की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी में अमित मुन्नालाल जायसवाल खुले नाले में गिर गया था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से बालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि बालक को सायन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक सप्ताह में हुई इस तरह की यह तीसरी घटना है। उपनगरीय गोरेगांव में बुधवार की रात को एक खुले नाले में 18 महीने का एक बच्चा दिव्यांश गिर गया था।
विज्ञापन
डिंडोशी पुलिस ने जल निकासी के निगरानी कार्य में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए (लापरवाही के कारण मौत होने) के तहत सोमवार को एक आपराधिक मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को वर्ली के पास ‘कोस्टल रोड’ के निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई थी। वहीं, शुक्रवार को वर्ली सी लिंक के निकट बबलू कुमार पासवान नामक बालक गड्ढे में गिर गया था।