फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar: Railways announce good news for those going home on Diwali

खुशखबर: दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी के साथ आप के मतलब की और भी खबरें 

Sun, 30 Sep 2018 05:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Sep 2018 05:38 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar: Railways announce good news for those going home on Diwali

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान आणंद पहुंचे। यहां वो दुग्ध डेयरी उत्पाद कंपनी अमूल के कई प्लांटों के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रा मॉडर्न चॉकलेट प्लांट का भी उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत की कंपनी अमूल दुनियाभर में एक बड़ा ब्रांड बन गया है। ये अब लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। ये सशक्तीकरण का एक बेहतरीन उदाहरण है।

विज्ञापन

khushkhabar: Railways announce good news for those going home on Diwali

दिवाली पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी

रेलवे ने दिवाली पर घर जाने वाले लागों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की है। हर साल दिल्ली से लखनऊ और आसपास के इलाकों में जाने के लिए यात्रियों की मांग काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में रेलवे ने लखनऊ के लिए दो रेलगाड़ियों की घोषणा की है। 

इनमें से एक रेलगाड़ी आनंद विहार रेलवे स्टेशन से और एक गाड़ी हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से चलायी जाएगी। मंगलवार से इन रेलगाड़ियों में टिकटों की बुकिंग हो सकेगी।

khushkhabar: Railways announce good news for those going home on Diwali

स्वच्छता को लेकर छात्रों की अनोखी पहल

15 सितंबर से शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा है कैंपेन में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जम्मू कश्मीर के उधमपुर में कॉलेज छात्रों ने अनोखे अंदाज में इस कैंपेन के तहत काम किया। उन्होंने पब्लिक टॉयलेट की दीवारों पर पेंटिंग करके खुले में शौच ना करने का संदेश दिया। 

साथ ही पेंटिंग्स के जरिए टॉयलेट को साफ सुथरा रखने की लोगों से अपील भी की। हाइवे पर मौजूद शौचालय जिनकी हालत काफी खराब थी उसे रुरल डेवलेप डिपार्टमेंट ने रिनोवेट कर उसका उदघाटन भी किया।

विज्ञापन

khushkhabar: Railways announce good news for those going home on Diwali

हल्द्वानी की बहू ने नाम किया रोशन

मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सबस्टेंस और मिसेज इंडिया यूके खिताब जीत चुकी हल्द्वानी की बहू डॉ. अमरप्रीत कौर चावला ने अब एक और खिताब अपने नाम किया है। डॉ. अमरप्रीत कौर को अब प्रतिष्ठित मिसेज नार्थ पैसिफिक एशिया यूनिवर्स-2018 के खिताब से नवाजा गया है। वो इस साल के अंत में फिलीपींस में होने वाले 41 वें मिसेज यूनिवर्स खिताब के लिए प्रतिभाग करेंगी। 

पेशे से डेंटिस्ट डॉ. अमरप्रीत लंदन में ही डेंटल स्पा क्लिनिक चलाती हैं। उन्होंने बताया कि वो अब दिसंबर में होने वाले मुकाबले के लिए तैयारी कर रही हैं। लंदन से फोन पर उन्होंने बताया कि वे उत्तराखंड में घरेलू हिंसा को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed