फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar: Prime minister narendra modi Launched Ayushman Bharat Scheme

खुशखबर: आयुष्मान भारत योजना के साथ आप के मतलब की और भी खबरें

Sun, 23 Sep 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Sep 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar: Prime minister narendra modi Launched Ayushman Bharat Scheme

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड से आयुष्मान भारत बीमा योजना- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ कर दिय है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 10.74 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के मुताबिक, ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ गरीब परिवारों को इससे लाभ होगा। लगभग 50 करोड़ लोग इस योजना के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, खाने–पीने की नहीं होगी दिक्कत

khushkhabar: Prime minister narendra modi Launched Ayushman Bharat Scheme

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, खाने–पीने की नहीं होगी दिक्कत

ट्रेन में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है... भारतीय रेल यात्रियों की सहूलियत बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म्स पर आईआरसीटीसी को अपने खाने-पीने का सामान बेचने की अनुमति दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दो दशक पुराना प्रतिबंध हटा दिया. रेलवे ने ये कदम यात्रियों की ओर से लगातार आ रही उन शिकायतों पर उठाया है, जिनमें कहा जा रहा था कि लंबे सफर पर प्रमुख और इंटरमीडिएट स्टेशंस पर खाने-पीने का सामान नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर वालों के लिए खुशखबरी, कानपुर में पार्क के नीचे होगी पार्किंग

khushkhabar: Prime minister narendra modi Launched Ayushman Bharat Scheme

कानपुर वालों के लिए खुशखबरी, कानपुर में पार्क के नीचे होगी पार्किंग

दिल्ली की पालिका बाजार की तर्ज पर कानपुर शहर के व्यस्त बाजारों में जाम की समस्या दूर करने के लिए पार्कों के नीचे अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी। केडीए वीसी किंजल सिंह ने ऐसे बाजारों और उनके आसपास पार्क चिह्नित करने के निर्देश दिए। वीसी ने निर्देश दिए कि वे ऐसे पार्क चिह्नित करें,जो बाजार के नजदीक हों, ताकि लोगों को ज्यादा दूर तक पैदल न जाना पड़े। इन पार्कों में डबल स्टोरी भूमिगत पार्किंग बनाई जाएगी। पर, पार्क का स्वरूप नहीं बदलेगा।
 

विज्ञापन

इस बार कुंभ का मेला होगा बेहद खास, हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे महाकुंभ दर्शन

khushkhabar: Prime minister narendra modi Launched Ayushman Bharat Scheme

इस बार कुंभ का मेला होगा बेहद खास, हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे महाकुंभ दर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार इलाहाबाद में अगले साल लगने वाले कुंभ मेले को और खास बनाने के लिए हर कोशिश कर रह है। इस बार प्रदेश सरकार महाकुंभ का दर्शन हेलीकॉप्टर से कराने की तैयारियां भी कर रही है। ये जानकारी पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने दी है जिन्होंने बताया कि ये सुविधा सभी के लिए होगी। इसी के साथ कुंभ में लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा। 5000 स्विस कॉटेज की टेंट सिटी का भी विकास किया जाएगा।वहीं महाकुंभ का आकर्षण इस बार भी अखाड़ों का स्नान और शाही सवारी होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed