{"_id":"5b72d42542c7925e2a20e445","slug":"khushkhabar-positive-news-which-will-make-you-happy-news-of-petroleum-bsf-ganga-icici-credit","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर : वो खबरें जो कर देंगी खुश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर : वो खबरें जो कर देंगी खुश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 14 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
अटारी बार्डर
खबरें हर तरह की होती हैं। कुछ खबरें जानकारी देती हैं, कुछ सतर्क करती हैं, कुछ हौसला बढ़ाती हैं तो कुछ खबरें निराश कर देती हैं। लेकिन यहां हम आपको ऐसी खबरें बताएंगे जो आपको खुश कर देगी यानि खुशखबर।
भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में मिठास की कोशिश
72वें स्वतंत्रता दिवस की धूम देशभर में है तो वहीं आजादी का ये दिन पाकिस्तान और भारत के रिश्तों के लिए भी अच्छी खबर लेकर आया है। अटारी-वाघा बार्डर पर पाकिस्तान के आजादी दिवस के मौके पर बीएसएफ की ओर से पाकिस्तानी रेंजर्स को मिठाइयां और शुभकामनाएं दी गईं। बता दें कि दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से इस साल 26 जनवरी के मौके पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों ने सीमा पर एकदूसरे को मिठाइयां नहीं बांटी थीं। लेकिन अब इस परंपरा को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया है। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि पाकिस्तान में नई सरकार के गठन से दोनों देशों के बीच रिश्तों में एक नई शुरुआत हो सकती है।
भारत ने दिखाया बड़ा दिल, पाकिस्तान ने भी बढ़ाया कदम
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में सुधार लाने की इस पहल के साथ-साथ एक और अच्छी खबर है.. भारत ने सद्भावनापूर्ण कदम के तौर पर सोमवार को सात पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा किया है। इस तरह भारत की जेलों में बंद पड़ोसी देश के कुल 21 कैदियों को पिछले एक सप्ताह में वापस भेजा जा चुका है। वहीं भारत की इस अच्छी पहल को देखते हुए अब पाकिस्तान ने भी 27 मछुआरों समेत 30 भारतीय कैदियों को रिहा किया है जो वहां की जेलों में बंद थे।
विज्ञापन
भारत को सबसे सस्ते दाम पर तेल देगा ईरान
भारत में बढ़ते तेल के दामों के बीच एक अच्छी खबर ईरान से है। उम्मीद है कि जल्द ही ईरान भारत को सबसे सस्ती कीमत पर तेल देगा, जो बीते 14 सालों की कीमतों से भी कम होगी। दरअसल अमेरिका के लगाए जा रहे प्रतिबंधों से ईरान उबरने की कोशिश में लगा हुआ है, इसके लिए अब वो एशिया की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। अपनी आर्थिक हालत में सुधार के लिए वो भारत समेत बाकी एशियाई देशों को तेल की कीमत में भारी छूट देने की भी योजना बना रहा है। फिलहाल ये साफ नहीं है कि यह छूट कितनी होगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह छूट पिछले 14 साल में दिया गया सबसे बड़ा डिस्काउंट हो सकता है।
गंगा में अब नहीं गिरेगा नाले का पानी
अच्छी खबर ये भी है कि अब आप यूपी में जल्द ही साफ सुथरी गंगा देख पाएंगे। हालंकि साल 2014 में सत्ता संभालते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे मिशन की शुरुआत की थी। लेकिन फिलहाल इसका खास असर दिखाई नहीं दिया। मगर अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथा ने पूरे आत्मविश्वास और जोरदार तरीके से इसे फिर दोहराया है और उनका दावा है कि गंगा को 15 दिसंबर के बाद प्रदूषण मुक्त कर दिया जाएगा। कानपुर में गंगा से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि 15 दिसंबर के बाद गंगा नदी में कोई भी नाला नहीं गिरेगा। जिससे गंगा स्वच्छ हो जाएगी।
आईसीआईसीआई से मिलेगा बिना ब्याज के पैसा
अगली अच्छी खबर है बैंक से मिले तोहफे की। ये तोहफा दे रहा है आईसीआईसीआई बैंक जो अब आपको आपकी आर्थिक तंगी के वक्त में पैसे उधार देगा और वो भी बिना ब्याज के। अब आप आईसीआईसीआई बैंक से 30 दिन के लिए पैसा उधार ले सकते हैं। ये काम पेलेटर (PayLater) अकाउंट के तहत होगा। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक PayLater अकाउंट एक डिजिटल क्रेडिट प्रोडक्ट है। ये एक क्रेडिट कार्ड की तरह ही है, जहां आप पहले खर्च करते हैं और बाद में इसका भुगतान करते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्तें तय हैं।