फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar: Government will make madarsa teachers 'modern' and other news

खुशखबर: मदरसा टीचरों की आधुनिकता के साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा, साथ में आप के मतलब की और भी खबरें

Tue, 25 Sep 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Sep 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar: Government will make madarsa teachers 'modern' and other news

कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को उत्तराखंड सरकार ने खुशखबरी दी है। उत्तराखंड सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को दी जाने वाली सब्सिडी राशी दोगुनी कर दी है। यात्रा करने वाले उत्तराखंड के लोगों को अब सरकार की तरफ से 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। अभी तक हर यात्री को 25 हजार रुपये दिए जाते थे। 

विज्ञापन


दरअसल संस्कृति विभाग के माध्यम से यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों को कुमाऊं मंडल पर्यटन विकास निगम के माध्यम से 25 हजार रुपये की राशि दी जाती है। अब इसे बढ़ा कर दोगुना कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए दी जाने वाली सहायता राशि को 25 हजार से बढ़ा कर 50 हजार रुपये किया जाएगा। ये राशि कैलाश मानसरोवर पर जाने वाले उत्तराखंड के स्थायी नागरिकों को ही मिलेगी।

विज्ञापन

बॉर्डर पर रेडियो देगा पाकिस्तान को चुनौती

khushkhabar: Government will make madarsa teachers 'modern' and other news

बॉर्डर पर रेडियो देगा पाकिस्तान को चुनौती

भारत ने अटारी बॉर्डर पर प्रसार भारती की ओर से अपना एफएम चालू करने की योजना बनाई है। दरअस्ल सूत्र बता रहे हैं कि ये सबकुछ इसीलिए हो रहा है कि पाकिस्तान हमेशा भारत के खिलाफ साजिश रचता आया है और ये रेडियो स्टेशन पाकिस्तान के उस दुष्प्रचार की रणनीति का एक माकूल जवाब होगा एसी उम्मीद की जा रही है।

मदरसा टीचरों को 'आधुनिक' बनाएगी सरकार 

khushkhabar: Government will make madarsa teachers 'modern' and other news

मदरसा टीचरों को 'आधुनिक' बनाएगी सरकार 

मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए मोदी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार ने पूरे देश के मदरसों के अध्यापकों को कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत आईआईएम, जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ट्रेनिंग देने की योजना बनाई है। सरकार के मुताबिक इस कदम से वहां पढ़ने वाले छात्र मुख्यधारा से जुड़ेंगे। अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत आने वाला मौलाना आजाद एजुकेशनल फांउडेशन इसका पाठ्यक्रम तैयार करने में जुटा है।

विज्ञापन

बच्चों के लिए आया 'साइबर ट्रिविया' एप

khushkhabar: Government will make madarsa teachers 'modern' and other news

बच्चों के लिए आया 'साइबर ट्रिविया' एप

राष्ट्रीय बाल आयोग अब ब्लू व्हेल और मोमो चैलेंज जैसे खतरनाक ऑनलाइन गेम्स से बच्चों को बचाने के लिए मोबाइल एप लेकर आया है। आयोग ने बच्चों को साइबर अपराधों के लिए जागरूक करने के लिए 'साइबर ट्रिविया' नाम का एक मोबाइल एप लॉन्च किया है। इस एप को 10 साल से ऊपर के बच्चों के लिए बनाया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस एप के जरिए बच्चे खेल-खेल में इंटरनेट पर बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जागरूक हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed