फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar: Country's first make in India 'Train 18' ready

खुशखबर: देश की पहली मेक इन इंडिया 'ट्रेन' समेत आप के मतलब की और भी खबरें 

Wed, 03 Oct 2018 01:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Oct 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
khushkhabar: Country's first make in India 'Train 18' ready

सोमवार को अंतरराष्ट्री मुद्राकोष (आईएमएफ) की डायरेक्टर क्रिस्टीन लेगार्ड ने संस्था में चीफ इकोनॉमिस्टम के तौर पर भारत की गीता गोपीनाथ के नाम का ऐलान किया। आईएमएफ के रिसर्च डिपार्टमेंट में इकोनॉमिक काउंसलर और डायरेक्टर के तौर पर गीता की नियुक्ति निश्चित तौर पर एक उपलब्धि है। 

विज्ञापन


गीता का जन्म और उनका पालन-पोषण भारत में ही हुआ है। हालांकि अब वह अमेरिकी नागरिक हैं। गीता, मौरीस ओब्सफेल्ड की जगह इस जिम्मेदारी को संभालेंगी जो इस वर्ष के अंत में रिटायर हो जाएंगे। 
विज्ञापन


10 लाख जगहों पर मिलेगी वाई-फाई हॉटस्पॉट की सुविधा

देश में 10 लाख सार्वजनिक वाई-फाई हॉटस्पॉट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। दूरसंचार कंपनियों की ओर से इसमें इस्तेमाल होने वाली तकनीक को दूरसंचार विभाग ने मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना का नाम ‘भारत वाई-फाई’ दिया गया है। इसे अगले साल मार्च 2019 तक पूर्ण रूप से लागू करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें खास बात यह है कि किसी भी मोबाइल कंपनी का ग्राहक कोई भी वाई-फाई हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर सकेगा। ये विस्तारित व्यवस्था इंटरपोर्टेबिलिटी की वजह से उपभोक्ताओं को मुहैया होगी और उन्हें नेटवर्क बदलने पर बार-बार पासवर्ड डालने की जरूरत भी नहीं होगी।

khushkhabar: Country's first make in India 'Train 18' ready

गांधी जयंती पर चलाई गई स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर मध्य रेलवे एक विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। तिरंगे के रंग में रंगी ये लोकल ट्रेन 2 अक्टूबर यानी मंगलवार से न सिर्फ पटरी पर दौड़ेगी, बल्कि गांधी जी के जीवन और उनके विचारों को भी लोगों की भावनाओं में दौड़ाएगी। देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंग में रंगी ये लोकल ट्रेन बाकी ट्रेनों से बिल्कुल अलग और खास है। 

ये ट्रेन सिर्फ तिरंगे में रंग में रंगी हुई नहीं है, बल्कि इस पर बापू की जिंदगी और उनसे जुड़ी चीजों और संदेशों की कलाकृतियां भी उकेरी गई हैं। मध्य रेल के हार्बर लाइन पर ठाणे, वाशी और पनवेल के बीच चलने वाली इस विशेष ट्रेन को नया रंग कल्याण रेलवे स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने दिया है। इसके अलावा बच्चों ने रेलवे में 15 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्वच्छता पखवाड़े में पीएम मोदी के चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से जुड़े संदेश भी इस पर उकेरे हैं।

देश की पहली मेक इन इंडिया 'ट्रेन 18' तैयार

देश की पहली मेक इन इंडिया 'ट्रेन 18' बनकर तैयार है। अनुसंधान, अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) जल्द ही बिना इंजन वाली इस ट्रेन का ट्रायल करेगा। ये काम 80 दिनों में पूरा होगा। इसके लिए दो अधिकारी चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) जाएंगे। इस ट्रेन को सबसे पहले दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस की जगह चलाया जाएगा। बता दें कि16 बोगियों वाली ये ट्रेन सेल्फ प्रोपल्सन सिस्टम से चलेगी। 

बोगियों के नीचे ट्रैक्शन मोटर लगी होगी। ट्रेन 18 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। पूरी तरह से वातानुकूलित इस ट्रेन को एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव क्लास में बांटा गया है। एग्जीक्यूटिव क्लास की कुर्सियों को ट्रेन के चलने की दिशा में घुमाया जा सकता है। तो लोको पायलट को बैठने के लिए एयरोडायनेमिक नोज बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed