{"_id":"5bf7dc86bdec2241c17127ac","slug":"khushkhabar-about-engineering-and-management-exam-rto-jobs-whatsapp-internet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अब किताब खोलकर परीक्षा दे सकेंगे छात्र, और बाइक चलाकर कमाएं पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुशखबर: अब किताब खोलकर परीक्षा दे सकेंगे छात्र, और बाइक चलाकर कमाएं पैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 23 Nov 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
good news
- फोटो : Amar Ujala
अब खुली किताब से होगी इंजीनियरिंग-मैनेजमेंट की परीक्षा
देश के सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में वर्ष 2019 से छात्र परीक्षा में किताब देखकर प्रश्न पत्र हल कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की परीक्षा सुधार नीति को अपनी मंजूरी दे दी है। खुली किताब से परीक्षा देने का मकसद अब रट्टा लगाकर केवल परीक्षा पास करना नहीं, बल्कि छात्रों की कौशल को परखना और उन्हें रोजगार व समाज से जोड़ना है। अब तक परीक्षा में 95 फीसदी सवाल रट्टा वाले होते थे। नए परीक्षा प्रारूप में प्रयोग, विश्लेषण, मूल्यांकन और शोध पर जोर रहेगा। यानी अब अभ्यास व नए प्रयोग से ही परीक्षा पास की जा सकेगी।

Trending Videos
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी
एक खुशखबरी उन लोगों के लिए हैं जो नौकरी की तलाश में हैं और सिर्फ बाइक चलाकर वो पैसे कमा सकते हैं। दरअसल आरटीओ बेरोजगारों के लिए रोजगार का मौका लेकर आ रहा है। इसी मकसद से बाइक टैक्सी सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है। जी हां अब आप आरटीओ से बाइक टैक्सी का परमिट लेकर खूब सवारियां ढोकर कमाई कर सकेंगे। पहले चरण में बाइक टैक्सी के 100 परमिट जारी होंगे, जिनको कोई भी ले सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सएप पर बदलेगा वीडियो देखने का अंदाज, नोटिफिकेशन में देख पाएंगे वीडियो
व्हाट्सएप ने इस साल अपने यूजर्स को कई नई फीचर्स दिए हैं और अभी भी यह अपने यूजर्स के चैट एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में व्हाट्सएप अब वीडियोज के लिए एक नया फीचर जारी करने की सोच रहा है।
खबरों की मानें तो व्हाट्सएप आजकल अपने एप पर आए वीडियोज को डायरेक्ट्ली नोटिफिकेशन्स से ही एक्सेस करने के फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर के आ जाने से यूजर्स को व्हाट्सएप पर आए वीडियोज को देखने के लिए एप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे सीधे नोटिफिकेशन्स से ही वीडियो प्ले कर सकेंगे।

लोगों को मिलेगी बढ़ते इंटरनेट की लत से छुटकारा
खुशखबरी इंटरनेट से जुड़ी है लेकिन इससे होने वाले किसी फायदे से नहीं बल्कि इसकी लत से होने वाले नुकसान से छुटकारा दिलाने से। जी हां इंटरनेट से जहां सहूलियतों में इजाफा हुआ है तो वहीं इसकी लत भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में पहला इंटरनेट व्यसन (लत) मुक्ति केंद्र शुरू किया गया है।