फारूक के समर्थन में उतरे सलमान खुर्शीद, कहा- वो डॉक्टर हैं, मरहम लगाते हैं आग नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के विवादित बयान का कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इशारों-इशारों में समर्थन किया है। खुर्शीद ने कहा कि फारुक अब्दुल्ला एक डॉक्टर हैं, वो मरहम लगाया करते हैं लेकिन कभी-कभी मरहम लगाने से जलन होती है, फिर कुछ देर में चोट ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि ये संवाद है इसका समर्थन करने की जरूरत नहीं है।
Farooq Abdullah sahab to ek doctor hain, vo to marham lagaya karte hain, to aap unpar kyu aisa ilzam lagaenge ke vo aag lagate hain, haan kabhi-kabhi marham se jalan hoti hai par kuch der mein pata lagta hai chot theek hogai: Salman Khurshid on Farooq Abdullah's #PoK statement pic.twitter.com/dOaBZgxlMy
— ANI (@ANI) November 18, 2017विज्ञापन
आपको बता दें कि फारुख अब्दुल्ला ने कहा था कि तुमने एक पाकिस्तान बनाया है और कितना पाकिस्तान बनाओगे? इस देश के कितने टुकड़े करोगे?
उन्होंने यह भी कहा कि पीओके पाकिस्तान का हिस्सा है, क्या उन्होंने चूड़ियां पहन रखी हैं? उनके पास भी एटम बम हैं, आप क्या चाहते हैं कि वो हमको मार डालें?