फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khelo India University Games Guwahati 4500 athletes 20 sports PM Modi address

Khelo India University Games: गुवाहाटी में 19 फरवरी से शुरुआत, 20 खेलों में 4500 एथलीट; PM मोदी करेंगे संबोधित

Sun, 18 Feb 2024 03:21 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 18 Feb 2024 03:21 AM IST
सार

असम की खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गारलोसा ने पत्रकारों को बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम यहां सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पापोन के नाम से मशहूर गायक अंगराग महंत प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
Khelo India University Games Guwahati 4500 athletes 20 sports PM Modi  address
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 - फोटो : ANI

विस्तार

असम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का 19 फरवरी को आयोजन होने जा रहा है। गुवाहाटी में आयोजित होने जा रहे इस 11 दिवसीय खेल में 200 संस्थानों के 4500 एथलीट भाग लेंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिभागियों के लिए एक वीडियो संदेश देंगे। वहीं, केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ चौथे KIUG के उद्घाटन में शामिल होंगे। 

विज्ञापन


मशहूर गायक पापोन देंगे प्रस्तुति
असम की खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गारलोसा ने पत्रकारों को बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम यहां सरुसजाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पापोन के नाम से मशहूर गायक अंगराग महंत प्रस्तुति देंगे। बता दें कि KIUG जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और देशभर से युवा प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए केंद्र की खेलो इंडिया पहल का एक हिस्सा है।
विज्ञापन


दरअसल, गुवाहाटी सहित पूर्वोत्तर के छह शहरों में यह खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतिस्पर्धा 20 खेल विषयों में कुल 262 स्वर्ण, 263 रजत और 297 कांस्य पदक जीतने के लिए की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी एथलेटिक्स, रग्बी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, तैराकी, बैडमिंटन, हॉकी, तलवारबाजी, कबड्डी, महिला फुटबॉल, टेनिस, मल्लखंभ, जूडो और टेबल टेनिस सहित 16 विषयों की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed