फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge targets PM Modi Trumpeted 100-day agenda before polls but after 95 days, govt vacillating

Congress: '100 दिन के एजेंडे का जोर-शोर से ढिंढोरा पीटा था, मगर अब...', PM मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष का कटाक्ष

Thu, 12 Sep 2024 03:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 12 Sep 2024 03:07 PM IST
सार

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आपकी सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की रीढ़ तोड़ने के लिए एक जनविरोधी बजट लेकर आई है। 

विज्ञापन
Kharge targets PM Modi Trumpeted 100-day agenda before polls but after 95 days, govt vacillating
मल्लिकार्जुन खरगे ने एनडीए सरकार पर साधा निशाना - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को कहा कि पीएम ने चुनाव से पहले 100 दिन के एजेंडे का जोर-शोर से ढिंढोरा पीटा था। मगर, अब उनकी गठबंधन सरकार के 95 दिनों में देश उनकी निष्क्रियता के भयानक परिणाम भुगत रहा है। 

विज्ञापन


'अब 95 दिन पूरे हुए'
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स में कहा, 'नरेंद्र मोदी जी चुनाव से पहले आपने जोर-शोर से 100 दिन के एजेंडे का ढिंढोरा पीट दिया था। अब 95 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन आपकी गठबंधन सरकार ढुलमुल रवैया अपना रही है।'
विज्ञापन


गरीब और मध्यम वर्ग की रीढ़ तोड़ने के लिए...
खरगे ने कहा, 'चलिए थोड़ा पीछे ले चलते हैं। आपकी सरकार गरीब और मध्यम वर्ग की रीढ़ तोड़ने के लिए एक जनविरोधी बजट लेकर आई है। जम्मू एवं कश्मीर में, विशेष रूप से जम्मू में आतंकवादी हमले हुए, जहां भारतीय सेना के कई बहादुर जवान शहीद हुए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कारनामों को दबाया नहीं जा सकता: खरगे
उन्होंने कहा कि 16 महीने बीत गए हैं। मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री जी आपके पास राज्य को देखने के लिए समय तक नहीं है। मोदी-अदाणी महा घोटाले का खुलासा और सेबी अध्यक्ष द्वारा भूल-चूक के कारनामों को अब और दबाया नहीं जा सकता।'

हर दिन युवाओं को धोखा दिया जा रहा
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा, 'चाहे वह नीट पेपर लीक घोटाला हो या बड़े पैमाने पर बेरोजगारी साबित करने वाली घटना, मोदी सरकार ने हर दिन युवाओं को धोखा दिया है।'

'जो भी बनाया, सभी में खामियां'
उन्होंने यह भी कहा, 'चाहे महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हो, हवाई अड्डों की छत हो, अयोध्या में भगवान राम मंदिर हो, एक्सप्रेसवे, पुल, सड़कें, सुरंग हो, ऐसे कुछ भी जो बनाने का आप (पीएम मोदी) दावा कर रहे हैं, उन सभी में खामियां थीं। रेलवे सुरक्षा गंभीर खतरे में है। शहरों में पानी भर गया है और राज्यों को पर्याप्त राहत नहीं दी गई है।'




100 दिनों के लिए आपका एजेंडा क्या था?
उन्होंने कहा कि आपको वक्फ विधेयक को जेपीसी को सौंपना पड़ा, यूपीएस में 'यू' टर्न लेने और लेटरल एंट्री पर संविधान का समर्थन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसका पूरा श्रेय जनता और इंडी गठबंधन के दलों को जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कोई नहीं जानता कि 100 दिनों के लिए आपका एजेंडा क्या था। लेकिन 95 दिनों में देश आपकी निष्क्रियता के भयानक परिणाम भुगत रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed