फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kharge slams PM: For last 10 years, you have only done negative politics, now uttering bitter words for INDIA

खरगे ने की PM की आलोचना: '10 वर्षों से आपने केवल नकारात्मक राजनीति की, अब INDIA के लिए कड़वे शब्द बोल रहे'

Sun, 06 Aug 2023 11:08 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 06 Aug 2023 11:08 PM IST
सार

पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, पिछले 10 वर्षों से आपने केवल विभाजनकारी नकारात्मक राजनीति की है। अब आप I.N.D.I.A के लिए भी कड़वे शब्द बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Kharge slams PM: For last 10 years, you have only done negative politics, now uttering bitter words for INDIA
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष पर 'भारत छोड़ो' वाले तंज को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह 'हमारी जीत' है कि जिन लोगों को 75 साल तक 'भारत छोड़ो आंदोलन' याद नहीं था, वे अब ऐसा कर रहे हैं। 

खरगे का पीएम मोदी पर हमला प्रधानमंत्री द्वारा 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के लिए एक कार्यक्रम को संबोधित करने के कुछ घंटे बाद सामने आया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर ''नकारात्मक राजनीति'' करने का आरोप लगाया और कहा कि अब पूरा देश भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के लिए 'भारत छोड़ो' की मांग कर रहा है।

विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए खरगे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, पिछले 10 वर्षों से आपने केवल विभाजनकारी नकारात्मक राजनीति की है। अब आप I.N.D.I.A के लिए भी कड़वे शब्द बोल रहे हैं। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हिंदी में ट्वीट कर कहा, पिछले तीन महीने से मणिपुर हिंसा को आप काबू नहीं कर पाए हैं। आपकी विभाजनकारी राजनीति ने समुदायों को आपस में ऐसे लड़वाया है कि वहां गृह युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। अब तक करीब 150 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में जो हो रहा है वो पूरा देश देख रहा है। जहां दशकों से दंगा नहीं हुआ, वहां आपकी सरकार और आपके संघ परिवार के लोग भाई को भाई से लड़वा रहें है। कट्टरपंथी दोषी समाज के शत्रु हैं, चाहे वो किसी भी धर्म के हो। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में मोदी ने इस देश को केवल बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक असमानता, गरीबी, महिला असुरक्षा, दलित उत्पीड़न और सामाजिक अन्याय दिया है।

खरगे ने आगे कहा, इन सबको खत्म करने की जरूरत है। यह आपके सरकार के लिए असंभव लगता है। जनता में निराशा है। समस्याओं का निराकरण करने के बजाय प्रधानमंत्री जी रोज अपने लिए एक नये उद्घाटन का प्रोग्राम ढूंढते हैं। सरकारी आयोजनों में राजनीति करते हैं और विपक्ष पर हमला करते हैं।

उन्होंने कहा, आपके राजनीतिक पूर्वजों ने भारतीय को भारतीयों के खिलाफ खड़ा किया, अंग्रेजी हुकूमत का साथ दिया, मुखबिरी की और 'भारत छोड़ो' का कड़ा विरोध किया। गांधी की हत्या की साजिश में उनकी संदिग्ध भूमिका थी। राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगे का विरोध किया। आजादी के 52 साल तक उसे फहराया नहीं। सरदार पटेल को उनको तिरंगे का बहिष्कार करने के लिए चेतावनी देनी पड़ी। जो 75 सालों नहीं याद आया वो 'भारत छोड़ो' अब याद आ रहा है। यही हमारी जीत है। भारत जुड़ेगा, I.N.D.I.A जीतेगा!

 


पिछले महीने बेंगलुरु में विपक्षी दलों की एक बैठक में खरगे ने विपक्षी गुट का नाम- भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) की घोषणा की थी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के बाद पीएम मोदी ने रविवार सुबह आरोप लगाया कि विपक्ष का एक वर्ग न तो काम करने और न ही दूसरों को काम करने देने के सिद्धांत से प्रेरित है।



उन्होंने कहा, दुर्भाग्य से, हमारे देश में विपक्ष का एक वर्ग ऐसा है जो आज भी न तो खुद कुछ करेगा और न ही दूसरों को कुछ करने देगा। वे इसी रवैये पर अड़े हुए हैं। नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की सालगिरह का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन था जिसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा की। उन्होंने कहा, आज पूरा देश बुराई, भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण के लिए 'भारत छोड़ो' की गर्जना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed