{"_id":"671a40385f7cd72eec019823","slug":"khalistani-terrorist-gurpatwant-singh-pannun-now-warns-to-target-crpf-schools-news-in-hindi-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CRPF: हरकतों से बाज नहीं आ रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अब सीआरपीएफ स्कूलों को निशाना बनाने की दे रहा चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CRPF: हरकतों से बाज नहीं आ रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अब सीआरपीएफ स्कूलों को निशाना बनाने की दे रहा चेतावनी
सार
CRPF: खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि 26/11 को नागपुर, रोहिणी, द्वारका, सोनीपत, पिंजौर और जालंधर में मौजूद CRPF के स्कूलों को टारगेट किया जा सकता है। आतंकी पन्नू ने सीआरपीएफ के स्कूलों को 'टेरर स्कूल' बताया है।
विज्ञापन
हरकतों से बाज नहीं आ रहा खालिस्तानी आतंकी पन्नू
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू, जिसने एयर इंडिया के हवाई जहाजों को उड़ाने की धमकी दी है, अब उसने सीआरपीएफ के स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही है। पन्नू ने अपने एक वीडियो मैसेज में कहा है कि 26/11 को नागपुर, रोहिणी, द्वारका, सोनीपत, पिंजौर और जालंधर में मौजूद सीआरपीएफ के स्कूलों को टारगेट किया जा सकता है। आतंकी पन्नू ने सीआरपीएफ के स्कूलों को 'टेरर स्कूल' बताया है। उसने अफसरों से कहा है, वे सावधान हो जाएं। 26 नवंबर को पेरेंट्स, अपने बच्चों को सीआरपीएफ स्कूल में न भेजें। कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी निज्जर को पन्नू ने शहीद बताया है। पिछले सप्ताह दिल्ली के रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास एक विस्फोट भी हुआ था।
पन्नू ने अपने वीडियो में लगाए कई आरोप
पन्नू ने अपने एक ताजा वीडियो में सीआरपीएफ अफसरों को धमकी दी है। उसने कहा, सीआरपीएफ अधिकारियों पर, पंजाब और विदेशों में कई लोगों को मारने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पन्नू ने नागपुर, रोहिणी, द्वारका, सोनीपत, पिंजौर और जालंधर में मौजूद सीआरपीएफ स्कूलों को भी चेताया है। उसने कहा, 26/11 को इन स्कूलों में क्लास बंद रहे। पन्नू ने 1984 के दंगों को लेकर बल पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। उसने केपीएस गिल और विकास यादव का नाम भी लिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी दी धमकी
सीआरपीएफ के केंद्रीय विद्यालयों को भी धमकी दी गई है। पन्नू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धमकी दी है। उसने अमित शाह पर एक मिलियन डॉलर का ईनाम रखा है। पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में मौजूद एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी थी। उससे पहले भारत ने निज्जर को आतंकवादी घोषित कर रखा था। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख था। इस साल निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है। जिसके बाद से दोनों देशों के संबंधों में काफी तनाव आ चुके हैं। कनाडा पुलिस प्रशासन ने पन्नू की हत्या की साजिश रचने में सीआरपीएफ अधिकारी विकास यादव (रॉ) के शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिसियाकरण जूझ रहा है CRPF
बता दें कि सीआरपीएफ, भारत संघ के अन्य सशस्त्र बलों में से एक है। बतौर संघीय सशस्त्र बल, जो भारत के संघीय ढांचे का प्रतिनिधित्व भी करता है, अभी तक अपनी स्वतंत्र पहचान की बाट जोह रहा है। बल के सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ वर्तमान में अपने पुलिसियाकरण से जूझ रहा है। इस बल के टॉप पर आईपीएस अफसर रहते हैं। उन्हें बल के कामकाज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रहती। आईपीएस अधिकारियों के हस्तक्षेप से काफी हद तक बल का पुलिसियाकरण हुआ है। सीआरपीएफ ने देश और विदेश में अपने शौर्य और पराक्रम का लोहा मनवाया है।
सूत्रों ने कहा, लद्दाख के अक्साई चिन क्षेत्र में आईबी के एक छोटे प्रतिनिधि या घटक के साथ सीआरपीएफ सीमा गश्ती दल था। उस समय भी वही हुआ, जैसा कि आज भी हो रहा है। 1959 में सीआरपीएफ को वह क्रेडिट नहीं मिल सका। तब लद्दाख में कोई भी पुलिसकर्मी या भारत का कोई व्यक्ति, शहीद नहीं हुआ था। वहां पर केवल आईबी या सीआरपीएफ जवानों ने ही शहादत दी थी। इसके बावजूद उस दिन '21 अक्तूबर' को पुलिस स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाता है। सरकार ने उस दिन को सीआरपीएफ स्मृति दिवस या केवल स्मृति दिवस के रूप में मनाने के लिए नामित नहीं किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन