फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khabaron Ke Khiladi UP Election 2027 Akhilesh Yadav meeting Azam Khan Asaduddin Owaisi Factor Expert Analyse

खबरों के खिलाड़ी: आजम से मिलने पहुंचे अखिलेश ने साधे कौन से समीकरण, विश्लेषकों ने बताया इसका होगा कैसा असर?

Sat, 24 Oct 2026 05:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 24 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Khabaron Ke Khiladi UP Election 2027 Akhilesh Yadav meeting Azam Khan Asaduddin Owaisi Factor Expert Analyse
खबरों के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव से पहले सियासी दल अपने-अपने समीकरण दुरुस्त करने में लगे हैं। इस हफ्ते अखिलेश यादव और आजम खां की मुलाकात को भी इसी नजरिए से देखा गया। सपा प्रमुख रामपुर जेल में बंद आजम से मिलने जेल पहुंचे। उनके परिवार से भी घर जाकर मुलाकात की। इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी और राकेश शुक्ल मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विनोद अग्निहोत्री: सतर्कता को आप डरना नहीं कह सकते हैं। मुझे लगता है कि अखिलेश का आजम खां से मिलना सतर्कता वाला कदम है। उत्तर प्रदेश में ये प्रयोग पहले भी हो चुका है। लेकिन उत्तर प्रदेश का मुसलमान उस पार्टी के साथ जाता है जो जीतती हुई दिखती है। अखिलेश यादव इस बार कोई चांस नहीं लेना चाहते हैं, इसीलिए वो आजम खां से मिलने गए। सवाल ये है कि ओवैसी अगर चंद्रशेखर से गठबंधन करते हैं तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा को मुश्किल हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पूर्णिमा त्रिपाठी: सिर्फ एमवाई फैक्टर से सत्ता नहीं मिल सकती है ये अखिलेश को पता है। इसीलिए पीडीए का नारा आया। लेकिन उनकी राजनीतिक मजबूरी इसिलए वो आजम के साथ दिख रहे हैं। ओवैसी 2017 और 2022 में भी चुनाव यहां लड़ चुके हैं। हालांकि, 2024-25 के बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी है। इसलिए अखिलेश आजम खां से मिलने गए। सारी कवायद अपने वोट को कंसॉलिडेट करने की है। 

राकेश शुक्ल: उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव सतर्क हो गए हैं। मुसलमानों को ये लग रहा है कि जो हमारे समाज का हो , हमारे लिए खड़ा हो और हमारे लिए बोलता हो। इसलिए असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में अपना पहला कदम रखा। अगला कदम उनका प्रयागराज के आसपास कहीं होगा फिर पूर्वांचल में। इसलिए अखिलेश यादव को ये कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed