{"_id":"619e6148875ab52ef8481bdf","slug":"key-accused-in-gujarat-fund-diversion-case-converted-100-to-200-hindu-girls-to-islam-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात: विदेशी चंदे की हेराफेरी कर 200 हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया, दिल्ली के दंगाइयों की भी फंडिंग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात: विदेशी चंदे की हेराफेरी कर 200 हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण कराया, दिल्ली के दंगाइयों की भी फंडिंग की
Wed, 24 Nov 2021 09:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:29 PM IST
सार
चार्जशीट के अनुसार विदेशी धन का उपयोग मस्जिदों के निर्माण व सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों व दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के आरोप में गिरफ्तार लोगों की कानूनी मदद में भी किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वडोदरा के एक धर्मादा ट्रस्ट के कर्ताधर्ता ने विदेशी धन की हेराफेरी कर इस पैसे के दम पर 100 से 200 हिंदू लड़कियों का इस्लाम में धर्मांतरण करा दिया। इन लड़कियों की शादी भी करा दी गई। इसी फंड का इस्तेमाल सीएए विरोधी प्रदर्शन और दिल्ली दंगों के आरोपियों की कानूनी मदद में भी किया गया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के खिलाफ वडोदरा की कोर्ट में मंगलवार को दायर चार्जशीट में यह आरोप लगाया गया है। वडोदरा पुलिस ने मामले में चार्जशीट दायर की है। इसमें ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी पर आरोप लगाया गया है कि उसने और उसके सहयोगियों ने विदेशी फंड प्राप्त किया। बाद में इस फंड का इस्तेमाल लोगों का अवैध तरीके से इस्लाम में धर्मांतरण कराने में किया गया।
विज्ञापन
चार्जशीट के अनुसार विदेशी धन का उपयोग मस्जिदों के निर्माण व सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों व दिल्ली में 2020 में हुए दंगों के आरोप में गिरफ्तार लोगों की कानूनी मदद में भी किया गया।
विज्ञापन
दिल्ली का रहने वाला है मुख्य आरोपी
1860 पेज की चार्जशीट में पांच आरोपियों के नाम हैं। इसे वडोदरा के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीए पटेल की कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि केस के मुख्य आरोपी दिल्ली के मोहम्मद उमर गौतम ने 100 से 200 हिंदू लड़कियों का इस्लाम में धर्मांतरण कराया और उनकी शादी करा दी।
1000 लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण
आरोप पत्र में कहा गया है कि गौतम के अलावा उसके निकट सहयोगी सलाउद्दीन शेख, जो कि वडोदरा के एएफएमआई चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रबंध ट्रस्टी है, ने ट्रस्ट के फंड से विभिन्न धर्मों के करीब 1000 लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण कराया।
चार आरोपी गिरफ्तार, लंदन व यूएए के दो आरोपी फरार
जिन लोगों का इस्लाम में धर्मांतरण कराया गया, उनमें करीब 10 लोग बोलने व सुनने में असमर्थ हैं। आरोपी गौतम, शेख व मोहम्मद मंसूरी व एक अन्य, जो कि शेख के लिए काम करता था, को गिरफ्तार किया जा चुका है। वडोदरा पुलिस ने गुजरात के भरुच मूल के लंदन में स्थित अब्दुल्ला फेदवाला व यूएई के नागरिक मुस्तफा थानेवाला को फरार घोषित किया है। थानेवाला मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है।
मुख्य आरोपी गौतम को यूपी एटीएस ने दबोचा था
मामले के मुख्य आरोपी गौतम को यूपी एटीएस ने जून में धोखाधड़ीपूर्वक लोगों का धर्मांतरण कराने के आरोप में दबोचा था। बाद में यूपी एटीएस ने गौतम के सहयोगी शेख को वडोदरा से पकड़ा था। इस पर धर्मादा ट्रस्ट के पैसों की हेराफेरी कर धर्मांतरण का आरोप लगाया गया था। इसके बाद अगस्त में वडोदरा पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने शेख, गौतम व अन्य के खिलाफ विभिन्न समुदायों में शत्रुता फैलाने, आपराधिक साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था।