फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketan Murder Case Ujjwal Nikam appointed Special Public Prosecutor call it major challenge for Maharashtra

केतन मर्डर केस: फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस, अब कसाब को फांसी दिलाने वाले उज्ज्वल निकम लड़ेंगे मुकदमा

Fri, 26 Jun 2026 07:24 PM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 26 Jun 2026 07:24 PM IST
सार

केतन अग्रवाल हत्याकांड में वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अनुरोध और पीड़ित परिवार की मांग पर उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार की। इसके साथ ही सरकार ने मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
Ketan Murder Case Ujjwal Nikam appointed Special Public Prosecutor call it major challenge for Maharashtra
मुख्यमंत्री से मिले केतन के पिता - फोटो : CMO महाराष्ट्र

विस्तार

लोनावला के ग्रामीण इलाके में केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में केतन के पिता विशाल अग्रवाल से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि इस मामले में दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिले। परिवार को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।' मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विशाल अग्रवाल ने अपने बेटे के लिए जल्द न्याय की मांग की थी। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने तुरंत इस मामले की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की मंजूरी दे दी। इतना ही नहीं, परिवार की मांग पर वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम को इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त करने का फैसला भी लिया गया। मुख्यमंत्री ने कानून एवं न्याय विभाग के सचिव को इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि उज्ज्वल निकम ने भी इस मामले में राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक के रूप में पैरवी करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इससे साफ है कि सरकार इस मामले की सुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाना चाहती है।
 


उज्ज्वल निकम स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त
वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम को चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर नियुक्त किया गया है। निकम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का फोन आया था। उज्ज्वल निकम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि केतन अग्रवाल के परिवार ने उनसे मुलाकात कर इस मामले में उन्हें स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बनाने का अनुरोध किया था। 

'CM फडवीस के कहने पर संभाली जिम्मेदारी'
निकम ने बताया कि अग्रवाल परिवार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें फोन कर इस मामले में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। निकम ने कहा, 'यह हत्या पूरे देश को झकझोर देने वाली है। मुख्यमंत्री ने मुझे बताया कि यह मामला महाराष्ट्र के लिए भी एक बड़ी चुनौती है और मुझसे इस केस में स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के तौर पर काम करने का अनुरोध किया। मैंने उनकी बात स्वीकार करते हुए यह जिम्मेदारी संभालने के लिए हामी भर दी।'


'चार्जशीट दाखिल होने के बाद जांच की स्थिति पता चलेगा'
पुलिस की जांच अभी चल रही है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद ही हम जांच की स्थिति के बारे में बता पाएंगे। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है, क्योंकि मैंने महाराष्ट्र राज्य में ऐसे कई मामले संभाले हैं और संभाल रहा हूं। मुख्यमंत्री ने हमेशा पूरी लगन से काम करने की जरूरत पर जोर दिया है। महाराष्ट्र में कानून का राज बना रहना चाहिए, और इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मैंने मुख्यमंत्री से कहा, 'हां, मैं निश्चित रूप से इस मामले को देखूंगा। 
 
पुलिस गिरफ्त में हैं सिया-चेतन
गौरतलब है कि 18 जून को पुणे के पास लोहगढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। पुलिस इसे संदिग्ध हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके दोस्त चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: क्या पुलिस के सामने सिया रच रही झूठी कहानी? व्हाट्सएप चैट्स से चौंकाने वाला खुलासा

'केतन के परिवार का मिल रहा पूरा सहयोग' 
इस बीच लोनावला ग्रामीण पुलिस के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस गजानन टोम्पे ने बताया कि मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अब तक हमारी जांच में कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। कुछ बयान कोर्ट के सामने भी पेश किए गए हैं। हम लगातार और जानकारी जुटा रहे हैं। केतन के परिवार का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज सिया के भाई से भी पूछताछ की जा रही है और उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।' उन्होंने आगे कहा कि जांच अभी जारी है, इसलिए इस समय किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। उपलब्ध सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं और फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सभी तथ्यों को माननीय अदालत के सामने पेश किया जाएगा और उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed