फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ketan agarwal murder case Siya Goyal Instagram post Lohagad Fort

'मेरे जन्मदिन पर मुझे तनहा छोड़ गए': केतन का कत्ल कर सिया ने लिखी भावुक पोस्ट; प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

Tue, 23 Jun 2026 08:54 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 08:54 PM IST
सार

पुणे के लोहगढ़ किले में मंगेतर सिया गोयल ने अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर मंगेतर केतन अग्रवाल को 400 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए सिया ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट भी लिखी, लेकिन पुलिस जांच में इस खूनी साजिश का पर्दाफाश हो गया।
 

विज्ञापन
ketan agarwal murder case Siya Goyal Instagram post Lohagad Fort
केतन हत्याकांड ( प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पुणे का लोहागढ़ किला एक खौफनाक साजिश का गवाह बना। 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन विशाल अग्रवाल की मौत हादसा नहीं थी। उसे उसकी मंगेतर ने ही मौत के मुंह में धकेला था। इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा पुणे ग्रामीण पुलिस ने किया है। पुलिस ने आरोपी मंगेतर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन



जन्मदिन पर मिला मौत का तोहफा
बीती 18 जून को केतन अग्रवाल की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। घटना के वक्त उसकी मंगेतर सिया गोयल साथ थी। सिया ने पुलिस को बताया कि तेज हवा के कारण केतन का पैर फिसल गया। वह 350 फीट गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उसी दिन 18 जून को सिया का जन्मदिन था। उसने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक पोस्ट लिखी। सिया ने लिखा कि तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया। हम शादी के इतने करीब थे। तुम मुझे छोड़कर क्यों चले गए। इस पोस्ट के साथ उसने रोमांटिक वीडियो भी शेयर किए। इस पोस्ट को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिया ने लिखा, 'तुमने मुझे मेरे जन्मदिन के दिन ही छोड़ दिया। तुम तब गए जब हम शादी करने के बेहद करीब थे। मुझे अभी तक समझ नहीं आ रहा कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मेरे कुछ सपने थे, कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब मुझे कभी नहीं मिलेंगे। जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो मुझे छोड़कर क्यों चले गए? भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'

यह भी पढ़ें: हत्यारी मंगेतर: शादी के लिए दो प्राइवेट जेट, 17 करोड़ में महल की बुकिंग, प्रेमी के लिए सिया ने केतन को दी मौत

17 करोड़ का महल और खूनी इश्क
केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। नवंबर में दोनों की शाही शादी होने वाली थी। इसके लिए राजस्थान के उदयपुर में 17 करोड़ रुपये का महल बुक किया गया था। तैयारियां जोरों पर थीं। लेकिन सिया इस शादी से खुश नहीं थी।

सिया का कोंढवा निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। चेतन इस शादी के खिलाफ था। वह केतन को अपने रास्ते का कांटा समझता था। दोनों ने मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। सिया बहाने से केतन को लोहागढ़ किले पर ले गई। वहां चेतन भी पहुंच गया। दोनों ने पीछे से केतन को धक्का दे दिया।

बयानों के झोल से खुला राज
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल के मुताबिक सिया के बयानों में लगातार विरोधाभास मिल रहा था। इसके बाद स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन चौधरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने सच उगल दिया। पुलिस ने सिया गोयल और चेतन चौधरी को भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों को 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed