फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketaki Chitale arrest Ajit Pawar says Objectionable online post against Sharad Pawar by actor unfortunate news in hindi

Ketaki Chitale Arrest: अभिनेत्री केतकी पर भड़के डिप्टी सीएम, कहा- शरद पवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी पूरे महाराष्ट्र का दुर्भाग्य

Sun, 15 May 2022 01:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 15 May 2022 01:08 PM IST
सार

पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजीत ने कहा, "संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार दिया है। लेकिन लोगों को यह ध्यान में रखना होगा कि वे जो बोल रहे हैं, उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा।"

विज्ञापन
Ketaki Chitale arrest Ajit Pawar says Objectionable online post against Sharad Pawar by actor unfortunate news in hindi
केतकी चिताले - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राकांपा नेता शरद पवार को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाली मराठी अभिनेत्री केतकी चिटले को पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए जाने के मसले पर राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बयान आया है। अजीत ने कहा है कि एक अनुभवी नेता के खिलाफ इस तरह के बयान दुर्भाग्यपूर्ण हैं। यह महाराष्ट्र का दुर्भाग्य है। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान अजीत ने कहा, "संविधान ने हमें अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार दिया है। लेकिन लोगों को यह ध्यान में रखना होगा कि वे जो बोल रहे हैं, उसका समाज पर क्या असर पड़ेगा।" राकांपा नेता ने कहा कि शरद पवार करीब 60 साल से राजनीति में हैं। उन्होंने कभी भी किसी के खिलाफ गैरजरूरी बयान नहीं दिए, जबकि खुद उनकी कई बार आलोचना हुई और उनके खिलाफ कई आरोप लगे।" इसी के साथ अजीत पवार ने चिटले को विकृत मानसिकता वाला करार दे दिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केतकी चितले और फार्मेसी के एक छात्र (23) को शनिवार को महाराष्ट्र में गिरफ्तार किया गया था। ठाणे पुलिस ने फिल्मों और टीवी की अभिनेत्री चितले (29) को एक पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर कथित रूप से साझा करने के लिए गिरफ्तार किया, वहीं छात्र निखिल भामरे के तौर पर पहचाने गए छात्र को पवार को लेकर ट्विटर पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में नासिक जिले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चितले द्वारा साझा की गई पोस्ट कविता के रूप में थी और कथित तौर पर किसी अन्य द्वारा लिखी गई थी। इसमें राकांपा प्रमुख का उल्लेख उनके उपनाम पवार और 80 वर्ष की आयु के तौर पर किया गया था। राकांपा नेता 81 वर्ष के हैं। पोस्ट में पवार की ओर कथित तौर पर इशारा करते हुए लिखा गया था, ‘‘नरक इंतजार कर रहा है’’ और ‘‘आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं।’’ राकांपा महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करती है।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘स्वप्निल नेटके द्वारा दर्ज करायी गई एक शिकायत के आधार पर शनिवार को ठाणे के कलवा पुलिस थाने में चितले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।’’ इसके बाद, चितले को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा ने नवी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया। नवी मुंबई के कलंबोली पुलिस थाने के बाहर राकांपा की महिला शाखा की कार्यकर्ताओं ने उन पर तब काली स्याही और अंडे फेंके, जब उन्हें ले जाया जा रहा था।

चितले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 501, 505 (2), 153 ए के तहत मामला दर्ज किया गया। इस बीच पुणे में भी राकांपा के एक कार्यकर्ता की शिकायत पर चितले के खिलाफ इसी मामले में एक मामला दर्ज किया गया। उत्तरी महाराष्ट्र के धुले में, चितले और उनके द्वारा साझा की गई पोस्ट के कथित लेखक नितिन भामरे के खिलाफ राकांपा के एक नेता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘'ट्वीट की जांच करने के बाद महाराष्ट्र साइबर इकाई ने आगे की कार्रवाई के लिए नासिक ग्रामीण पुलिस को सूचित किया था।’’ अधिकारी ने कहा कि भामरे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 (ए) , 500, 504 , 506 के तहत आरोप लगाये गए हैं।

इससे पहले राकांपा नेता आनंद परांजपे ने भामरे के खिलाफ ठाणे शहर के नौपाड़ा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र के मंत्रियों और राकांपा नेताओं जितेंद्र आव्हाड और छगन भुजबल ने चितले के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।

चितले द्वारा कथित तौर पर फेसबुक पर साझा की गई पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर राकांपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं है। पवार ने कहा कि उनके लिए इस मुद्दे पर तब तक टिप्पणी करना सही नहीं होगा जब तक उन्हें पता नहीं चलता कि अभिनेत्री ने क्या किया है।


सुप्रिया बोलीं, विकृत मानसिकता समाज के लिए अच्छी नहीं
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि विकृत मानसिकता समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने अपने पिता और राकांपा प्रमुख शरद पवार के बारे में मराठी अभिनेत्री केतकी चितले द्वारा कथित रूप से साझा किए गए आपत्तिजनक पोस्ट के मद्देनजर यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed