फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   keshav prasad maurya says if obc category Framed in sc-st act then Will not leave

केशव प्रसाद मौर्य ने दी चेतावनी, एससी-एसटी एक्ट में ओबीसी को फंसाया तो छोड़ेंगे नहीं

Fri, 07 Sep 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 07 Sep 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
keshav prasad maurya says if obc category Framed in sc-st act then Will not leave
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर किसी दलित ने एससी-एसटी एक्ट के जरिए पिछड़े वर्ग (ओबीसी) के लोगों को परेशान किया तो वो भी बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी अधिनियम के विरोध में किए गए भारत बंद के पीछे शुद्ध रूप से राजनीतिक साजिश है, राजनीतिक फायदे के लिए लोग इस तरह के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


केशव बीते गुरुवार को बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित भुर्जी-भुजवाल समाज प्रतिनिधि बैठक में पत्रकार वार्ता के दौरान उक्त बातें कही थीं। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाज का बीजेपी के प्रति समर्पण और उत्साह का ही परिणाम है जो आज पीएम मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में किसी तरह का कोई विरोध नहीं है। सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, दलित वर्ग हो किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। हांलाकि मौर्य और अठावले के बयानों से सवर्ण समाज की नारजगी कितनी दूर हो पाएगी यह कह पाना अभी मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में मोदी को रोकने की हो रही साजिश
इस एक्ट का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। अगर कोई ये समझता है तो वो गलत है क्योंकि भाजपा सरकार में कानून काम करता है और भाजपा सरकार में ये भी सम्भव नहीं है कि कोई दलित और आदिवासी को पीड़ित करे, ये कोई विरोध का विषय नहीं है।

इसको सर्वसम्मति से लोक सभा और राज्य सभा में सभी दलों ने मिलकर पारित कराया है। 2019 में मोदी को रोकने के लिए इस प्रकार की साजिश हो रही है और ऐसी साजिश पहले भी होती आई हैं।
 

सरकार किसी दबाव के चलते एक्ट में बदलाव नहीं करेगी: अठावले

keshav prasad maurya says if obc category Framed in sc-st act then Will not leave
रामदास अठावले (फाइल फोटो)
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सरकार किसी दबाव में एससी-एसटी एक्ट में बदलाव नहीं करेगी, लेकिन हम यह वादा करते हैं कि इसका कोई बेजा इस्तेमाल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस एक्ट में बदलाव की मांग करने की बजाय सवर्णों को खुद को बदलना चाहिए और उनसे अच्छे से पेश आना चाहिए। अठावले ने कहा कि दलितों को और सवर्णों को मिलकर रहना होगा।

अठावले ने कहा कि यह कानून दलितों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए है। अगर दलितों पर हमले होंगे तो उससे बचाव के लिए कोई कानून होना ही चाहिए। ऐसे लोग जो इस कानून का विरोध कर रहे हैं, हम उनके साथ बैठकर बातचीत करना चाहते हैं। हम समझाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग के मामले अभी तक बहुत ही कम सामने आए हैं।

बयानों से कितनी दूर हो पाएगी नाराजगी
एससी-एसटी संशोधन अधिनियम के खिलाफ सवर्ण समुदाय मोदी सरकार से नाराज माना जा रहा है। देश भर में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे बीजेपी बेचैन हो गई है। ऐसे में केशव मौर्य और रामदास अठावले का बयान सवर्णों और ओबीसी की नारजगी को दूर करने वाला माना जा रहा है।

बता दें कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों में एससी-एसटी (अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति) अधिनियम के खिलाफ बीते गुरुवार को सवर्ण समाज ने प्रदर्शन किया था।
इस दौरान कई जगह आगजनी, ट्रेनों को रोका गया और सड़क जाम की गई।
 
सबका साथ, सबका विकास हमारा लक्ष्य
मुस्लिमों को जोड़ने के सवाल पर केशव ने कहा कि हम मुस्लिमों, यदुवंशियों और सभी समाज के लोगों को भी जोड़ेंगे। सबका साथ, सबका विकास जो हमारा लक्ष्य है उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed