{"_id":"595eccf94f1c1bfc3c8b465e","slug":"keshav-prasad-maurya-said-14years-old-garbage-of-nephew-aunt-will-take-some-time-for-cleaning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ-भतीजा के 14 वर्षोँ का कचरा साफ करने में कुछ समय लगेगा : मौर्य","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बुआ-भतीजा के 14 वर्षोँ का कचरा साफ करने में कुछ समय लगेगा : मौर्य
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Jul 2017 05:23 AM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-बसपा सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ-भतीजा के 14 वर्षोँ का कचरा साफ करने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने प्रदेश में सांसदों के गोद लिए आदर्श ग्रामों के विकास में भेदभाव का आरोप लगाया। कहा, प्रदेश में अधिकतर सांसद भाजपा के हैं, इसलिए पिछली सरकारों ने इन गांवों के विकास में भेदभाव किया।
विज्ञापन
गुरुवार को जिला योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने आए डिप्टी सीएम व कानपुर के प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सांसद होने के नाते मुझे खुद भी यह भेदभाव सहन करना पड़ा। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन
अक्तूबर-2018 तक प्रदेश के सभी आदर्श गांवों में घोषित की गईं सारी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वच्छता, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास समेत विभिन्न लाभकारी योजनाओं पर काम कर रही है। प्रदेश की 73 सड़कों को स्टेट हाईवे का दर्जा दिया गया है। सूबे को 10 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता मिली है।
विज्ञापन
केंद्र और प्रदेश की योजनाओं का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन होगा। अब भ्रष्टाचार मुक्त विकास होगा। पूर्व में किए गए भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच कराई जाएगी। सरकार के निर्देश पर भूमाफिया से अरबों रुपये की सरकारी जमीनों से कब्जा हटाया गया है।