{"_id":"58c107bc4f1c1b0406dc3e86","slug":"keshav-prasad-maurya-bjp-will-bring-more-than-300-seats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केशव प्रसाद मौर्य : बीजेपी लायेगी 300 से ज्यादा सीट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
केशव प्रसाद मौर्य : बीजेपी लायेगी 300 से ज्यादा सीट
amarujala.com- prensented by: आनंद
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चुनावी घमासान खत्म हो गया है।अब प्रदेश के हर दल की नजर 11 मार्च को आने वाले चुनावी परिणाम पर है। ऐसे में बीजेपी अपनी सरकार बनाने को लेकर काफी आसावान दिख रही है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यह बात एक अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार से बात करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकार से बात करते हुए कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही यह साफ हो गया था कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी 300 से ज्यादा सीट जीतने वाली है। पार्टी के नेतृत्व का सवाल पूछने पर मौर्य का कहना है कि हमारे कार्यकर्ता बहुत ही मेहनती है, और प्रधानमंत्री मोदी की गरीब समर्थित योजनाओं के कारण मतदाताओं के बीच विश्वास बना हुआ है। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह के मजबूत नेतृत्व के कारण लोगों में विश्वास बढ़ा है।
इस चुनाव में बीजेपी का महत्व विकास के मुद्दे से ज्यादा जातिवाद पर केंद्रित रहा, इस पर मौर्य का कहना है कि पार्टी ने विकास सहित अच्छे सुशासन के लिए हर मंच पर विचार किया है। हमारा मकसद जातिवाद से ज्यादा विकास पर है। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता सपा और बसपा के कुशासन से बुरी तरह परेशान हो गई है।

अगर पार्टी जीत हासिल करती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन होगा ?
पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के चुनावी पोस्टर में राजनाथ, कलराज मिश्र और उमा भारती की फोटो दिख रही थी। ऐसे में अगर पार्टी जीत हासिल करती है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि अगर पोस्ट में चार लोग दिख रहे है तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह लोग मुख्यमंत्री पद के दावेदार है। पार्टी ने पहले ही यह तय किया था कि पार्टी बिना मुख्यमंत्री की घोषणा के ही चुनाव लड़ेगी।
मुख्यमंत्री हम में से कोई भी हो सकता है और पोस्टर में लगी फोटो में से भी कोई भी हो सकता है। इसका फैसला परिणाम आने के बाद किया जायेगा। मौर्य भी मुख्यमंत्री दावेदार हो सकते है? इस उनका कहना है कि मैं किसी भी पद के लिए दावेदार नहीं हूँ मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसके साथ बुत खुश हूँ। बीजेपी ने अभी तक अपने मुख्यमंत्री का चेहरा तय नहीं किया है ऐसे में स्पष्ट रूप से प्रदेश अध्यक्ष को सीएम पद का दावेदार माना जाता है।
इस सवाल का उत्तर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के काम है। इसका फैसला केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा किया जायेगा। हमारी प्राथमिकता लोगों को अच्छा सुशासन देने की है। वहीं प्रदेश की विरोधी पार्टियों का कहना है कि बीजेपी उच्च जाति के लोगों को ही प्राथिकता देती है।

पार्टी अगर बहुमत में आती है तो सीएम स्वर्ण जाति का..?
अगर बीजेपी बहुमत में आती है तो स्वर्ण जाति के व्यक्ति को ही मुख्यमंत्री बनाया जायेगा? इस पर मौर्य का जवाब था कि इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। इस चुनाव में बीजेपी ने पिछड़ी जाति को ज्यादा प्राथमिकता दी थी। तो अनुमान लगया जा रहा है कि इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री पिछड़े समुदाय से होगा। वहीं मौर्य का मानना है कि बीजेपी सभी समूह और समुदाय को अपने साथ लेकर चलती है।
पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं के आधार पर इसका फैसला करेगी। अगर प्रदेश में पार्टी बहुमत लाती है तो क्या सीएम मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्रियों में चुना जायेगा? इस बात के जवाब में मौर्य ने कहा कि पार्टी के पास उत्तर प्रदेश में बहुत सारे नेता है।
पार्टी इस पर फैसला करेगी। चुनाव परिणाम के बाद मौर्य की भूमिका क्या होगी इसका उत्तर देते हुए उन्होनें कहा कि हर पार्टी के कार्यकर्ता का काम ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की होती है। पार्टी नेतृत्व इसका फैसला करेगा कि मुझे आगे क्या कार्य करना है।