{"_id":"5bba580c867a5567f340ed90","slug":"kesaria-flags-imposed-on-eidgah-second-news-fighting-for-flagging-the-bhagwa-flag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईदगाह पर लगाए गए केसरिया झंडे, टोले में फहराया भगवा, दो समुदायों में हुई मारपीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईदगाह पर लगाए गए केसरिया झंडे, टोले में फहराया भगवा, दो समुदायों में हुई मारपीट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कुछ शराराती तत्वों ने रविवार को शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके चलते इन लोगों ने ईदगाह पर केसरिया झंडे फहरा दिए। दूसरे पक्ष के लोगों ने जब शहर के इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर केसरिया झंडे लगे देखे तो अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इस पर अधिकारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और झंडे उतरवाए। पुलिस झंडे फहराने वालों की तलाश कर रही है। सोमवार की दोपहर को मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में बजरंग दल का जिला स्तरीय सम्मेलन था। इसमें संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस गेस्ट हाउस के सामने ही शहर का सबसे बड़ा ईदगाह है।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने इस ईदगाह पर केसरिया झंडे लगा दिए। कुछ समय बाद जब दूसरे समुदाय के लोगों ने अपने धार्मिक स्थल पर केसरिया झंडे लगे देखे तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई और आनन-फानन यह झंडे हटवाए। पुलिस ने बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों से भी इसे लेकर पूछताछ की। बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत मिश्र का कहना है कि उनके संगठन ने इस तरह की कोई हरकत नहीं की है। यह किसी शरारती तत्व का काम है। पुष्पांजलि में उनके संगठन का सम्मेलन शांतिपूर्वक हुआ है।
विज्ञापन
ईदगाह पर केसरिया झंडे लगने की सूचना मिली थी। उन्हें हटवा दिया गया है। जिन लोगों ने यह झंडे लगवाए हैं, उनकी तलाश की जा रही है।
- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
Trending Videos
भगवा झंडा लगाने पर दो समुदायों में मारपीट, 13 घायल
महराजगंज, पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा गांव के बरगदवां टोले में रविवार को भगवा झंडा लगाने के मुद्दे पर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। बरगदवां टोले के लोगों ने बताया कि कुछ लोग रविवार को गांव में एक जगह भगवा झंडा लगा रहे थे। इस बात की जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों में नोकझोंक शुरू हो गई।
इसकी सूचना मिलते ही दोनों समुदाय के तमाम लोग एकत्र हो गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। फिर क्या था दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। मारपीट में गोबरी (58), कमला देवी (50), मदन राजभर (23), सुनील (18), दिलीप (25) , बदरुद्दीन (25), महंगी (80), रामनयन राजभर (55), कदीरून निशा (50) , तजरुन निशा (14), शकरून निशा (35), अनवारी देवी (60) और श्रवण (20) घायल हो गए।
सभी को पीएचसी पनियरा में भर्ती कराया गया। घायलों में श्रवण और मदन राजभर की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- इंद्रभूषण वर्मा, एडीएम
गांव में स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस उपद्रव करने वालों का पता लगाने में जुटी है। घायलों का इलाज चल रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- आशुतोष शुक्ल, एएसपी