फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   keralam-jiji-thomson-claim-gyanesh-kumar-suggest-to-join-bjp-get-ticket-may-become-union-minister-offer

'ज्ञानेश कुमार ने दिया था भाजपा में शामिल होने का ऑफर': केरलम के पूर्व मुख्य सचिव का दावा, कौन हैं जिजी थॉमसन?

Sun, 27 Sep 2026 10:54 AM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Sun, 27 Sep 2026 10:54 AM IST
सार

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने दावा किया है कि 2016 में तत्कालीन सरकारी अधिकारी ज्ञानेश कुमार ने उन्हें भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। थॉमसन के अनुसार, दिल्ली की उड़ान के दौरान हुई बातचीत में कुमार ने चुनाव जीतने पर केंद्र में मंत्री बनने की संभावना भी बताई थी।

विज्ञापन
keralam-jiji-thomson-claim-gyanesh-kumar-suggest-to-join-bjp-get-ticket-may-become-union-minister-offer
जिजी थॉमसन का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा दावा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरल के पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जिजी थॉमसन ने दावा किया कि वर्ष 2016 में सरकारी सेवा के दौरान ज्ञानेश कुमार ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद भाजपा में शामिल होकर लोकसभा चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था। थॉमसन के अनुसार, ज्ञानेश कुमार ने यह भी कहा था कि अगर वह चुनाव जीत जाते हैं तो केंद्र सरकार में मंत्री बनने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


थॉमसन के अनुसार, यह बातचीत वर्ष 2016 में दिल्ली जाने वाली एक उड़ान के दौरान हुई थी। उस समय वह और ज्ञानेश कुमार दोनों ही सरकारी सेवा में कार्यरत थे। थॉमसन के मुताबिक, उन्होंने इस सुझाव को उसी समय खारिज कर दिया था, क्योंकि उनकी चुनावी राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं थी।
विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव जिजी थॉमसन ने किया और क्या दावा?
ज्ञानेश कुमार को लेकर थॉमसन का यह दावा ऐसे समय सामने आया है, जब चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर राजनीतिक स्तर पर विवाद जारी है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्य सचिव ने कहा कि उन्हें इस बात से विशेष रूप से आश्चर्य हुआ था कि ऐसा प्रस्ताव उस समय दिया गया, जब ज्ञानेश कुमार खुद एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

कौन हैं जिजी थॉमसन?
जिजी थॉमसन 1980 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2015 से फरवरी 2016 तक केरल के मुख्य सचिव के रूप में काम किया। इसके बाद वह आईएएस से सेवानिवृत्त हो गए। अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। इनमें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के महानिदेशक और केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का पद भी शामिल रहा।


राजनीति से क्यों दूर रहे जिजी थॉमसन?
थॉमसन ने कहा कि उन्हें इससे पहले भी चुनावी राजनीति में आने के प्रस्ताव मिल चुके थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने उनसे वट्टियूरकावु विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने उस समय भी राजनीति में प्रवेश करने के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed