{"_id":"594915c94f1c1bf9788b48ab","slug":"kerala-youth-involved-in-isis-death-in-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस में शामिल केरल के युवक की अफगानिस्तान में मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आईएस में शामिल केरल के युवक की अफगानिस्तान में मौत
एजेंसी/ तिरुअनंतपुरम
Updated Tue, 20 Jun 2017 07:10 PM IST
विज्ञापन
ISIS
आईएस में शामिल केरल के एक युवक की अफगानिस्तान में मौत हो गई है। वो पिछले साल आईएस में शामिल होने गया था। शजीर एम.अब्दुल्ला नामक इस व्यक्ति की मौत की सूचना और शव की तस्वीर सोमवार को कासरगोड के सामाजिक कार्यकर्ता बी सी अब्दुल रहमान के वाट्सएप पर आई है।
विज्ञापन
रहमान ने बताया कि उन्हें वाट्सएप पर यह जानकारी कसारगोद के ही एक व्यक्ति ने भेजी है, जिसके बारे में यह आशंका है कि उसने भी आईएस ज्वाइन कर रखा है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कोई और जानकारी उनके पास नहीं है। शजीर की मौत कब और कैसे हुई फिलहाल इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें इस बारे में कोई अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हमारे पास केवल इतनी जानकारी है कि शजीर कोझीकोड जिले के चेव्यूर थाना के मोझिकुक्ल का रहने वाला था। इंजीनियरिंग में डिग्री करने के बाद नौकरी के लिए वह मिड्ल ईस्ट गया था। इन मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। पिछले कुछ सालों में केरल से 21 लोग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए हैं, आशंका है कि इन सभी लोगों ने आईएस ज्वाइन किया है, इनमें से 17 कासरगोड के और 4 पलक्कड़ जिले के थे।
विज्ञापन