{"_id":"5e7042928ebc3ea7b90392b7","slug":"kerala-woman-who-flee-to-afghanistan-with-husband-to-join-isis-sought-govt-help-to-return-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत लौटना चाहती है आईएस में शामिल होने वाली महिला, मां ने सरकार से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत लौटना चाहती है आईएस में शामिल होने वाली महिला, मां ने सरकार से मांगी मदद
Tue, 17 Mar 2020 08:52 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 17 Mar 2020 08:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
केरल में रहने वाली एक महिला की 31 साल की बेटी 2016 में अपने पति के साथ आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान गई थी, वह अब भारत लौटना चाहती है। उसके परिजनों ने इस मामले में सरकार से मदद मांगकर उसे वापस लाने की गुहार लगाई है। इस महिला का नाम निमिषा उर्फ फातिमा है।
विज्ञापन
वह उन 21 सदस्यों के समूह में शामिल थी जो आईएस में शामिल हुआ था। वह भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा निमिषा और दो अन्य महिलाओं सोनिया सेबेस्टियन उर्फ आयशा और राफेला से पूछताछ के एक फुटेज में नजर आई थी। 21 में से माना जाता है कि छह पुरुषों की अफगानिस्तान में मौत हो गई है।
विज्ञापन
स्ट्रैट न्यूज ग्लोबल के अनुसार अक्तूबर और दिसंबर 2019 के दौरान लगभग 14,000 आईएस लड़ाकों और उनके परिवार के सदस्यों ने अफगान अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है। हालांकि राज्य पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि केरल की यह तीन महिला आत्मसमर्पण करने वालों में शामिल हैं या नहीं।
विज्ञापन
निमिषा की मां बिंदू संपत ने विदेश मंत्रालय से महिला को भारत आने में मदद करने और कानून का सामना करने को कहा गया है। उन्होंने कहा, 'चार सालों बाद मैंने अपनी की तस्वीर देखी। मैं केंद्र सरकार से गुजारिश करती हूं कि वह उसे लौटने में मदद करें। उसे यहां के कानून का सामना करने दें। मुझे उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द कोई कदम उठाएगी।'
उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के लिए चार साल से प्रार्थना कर रही थी और अपनी पोती को बेटी की गोद में बैठा देखकर खुश हैं। पेशे से दंत चिकित्सक निमिषा ने जब 2016 में देश छोड़ा था उस समय वह सात महीने की गर्भवती थी। वह तीर्थयात्रा के बहाने देश से चली गई थीं।
वीडियो में निमिषा अफगानिस्तान में अपनी जिंदगी को लेकर नाखुशी जाहिर करती है और भारत वापस लौटने की इच्छा जाहिर करती है। वह कहती है कि वह अपनी मां से मिलना चाहती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'वीडियो हमारे संज्ञान में अब आया है। हनमारे पास इसे क्रॉस-चेक करने का कोई तरीका नहीं है। केवल जांच एजेंसियां इसपर बोल सकती हैं।'