{"_id":"68f6279f4811519b8f0e3ae1","slug":"kerala-woman-identifies-accused-in-physical-harassment-case-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: हॉस्टल में चोरी-छिपे घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: हॉस्टल में चोरी-छिपे घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
Mon, 20 Oct 2025 05:52 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 20 Oct 2025 05:52 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बेंजामिन तमिलनाडु में चोरी के पांच मामलों में शामिल था। वह चेन्नई से माल ढुलाई के लिए कझाकुट्टम की एक दुकान पर आया था। सामान उतारने के बाद, उसने कथित तौर पर चोरी के संभावित ठिकानों के लिए कई घरों की रेकी की।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम में कझाकुट्टम स्थित एक छात्रावास के एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था। सोमवार को पीड़िता ने आरोपी की पहचान कर ली। दरअसल आरोपी ने चोरी-छिपे हॉस्टल में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। अब पीड़िता ने भी उसकी पहचान कर ली है।
वाहनों की गतिविधि और सीसीटीवी फुटेज से आया पकड़ में
आरोपी बेंजामिन (35) मदुरै निवासी है, जो चेन्नई से तिरुवनंतपुरम माल ढुलाई करने वाला एक ट्रक चलाता है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया था कि 17 अक्टूबर को जब वह सो रही थी, तब एक अज्ञात व्यक्ति उसके छात्रावास के कमरे में घुस आया और उससे दुष्कर्म किया। जब वह जाग गई और विरोध किया, तो हमलावर भाग गया। चूंकि पीड़िता शुरुआत में अपराधी की पहचान नहीं कर पाई थी, इसलिए जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने रविवार को मदुरै से सीसीटीवी फुटेज और वाहनों की गतिविधियों की जांच के बाद बेंजामिन का पता लगाया और बाद में उसे तिरुवनंतपुरम लाया गया।
चोरी के इरादे से हॉस्टल में घुसा था
पुलिस ने बताया कि बेंजामिन तमिलनाडु में चोरी के पांच मामलों में शामिल था। वह चेन्नई से माल ढुलाई के लिए कझाकुट्टम की एक दुकान पर आया था। सामान उतारने के बाद, उसने कथित तौर पर चोरी के संभावित ठिकानों के लिए कई घरों की रेकी की। पुलिस ने बताया कि जब उसे एहसास हुआ कि लोग मौजूद हैं, तो उसने ये कोशिशें छोड़ दीं, लेकिन बाद में चोरी के लिए छात्रावास की पहचान कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले, हॉस्टल में रहने वाले कई लोग देर से लौटे थे, इसलिए छात्रावास का मुख्य द्वार खुला था। फिर वह उस कमरे में घुस गया जहां पीड़िता सो रही थी और उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया।' जब पीड़िता ने विरोध किया, तो वह अपनी खड़ी लॉरी में भाग गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Maharashtra: विपक्ष पर भड़के डिप्टी CM शिंदे, बोले- जो पहले जल्द चुनाव की मांग कर रहे थे, अब टालने को कह रहे
पुलिस ने बताया कि वह 18 अक्टूबर को शहर छोड़कर मदुरै के लिए माल लादने कोल्लम गया था। सीसीटीवी फुटेज उसे पकड़ने में अहम साबित हुई और तमिलनाडु पुलिस ने बेंजामिन को पकड़ने में मदद की। पुलिस ने बताया कि भागने की कोशिश के बावजूद, उसे पकड़ लिया गया। बेंजामिन को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन