फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Woman hatched a conspiracy to kidnap and beat up lover, contracted to the gang and herself get admitted to Covid Hospital

केरल: प्रेमी के अपहरण व पिटाई की महिला ने रची साजिश, गिरोह को ठेका देकर अस्पताल में हो गई भर्ती

Mon, 21 Jun 2021 06:06 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोल्लम
पीटीआई, कोल्लम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 06:06 PM IST
सार

केरल की यह खबर हैरान करने वाली है। प्रेमी ने जब दो बच्चों की मां से शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया तो उसने बदमाशों के गिरोह को उसके अपहरण व पिटाई का ठेका दे दिया। अब दो बदमाश व आरोपी महिला सलाखों में पहुंच गई है। 
 

विज्ञापन
Kerala: Woman hatched a conspiracy to kidnap and beat up lover, contracted to the gang and herself get admitted to Covid Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण केरल के कोल्लम जिले में कथित रूप से शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त के अपहरण व उत्पीड़न के लिए आपराधिक गिरोह को ठेका दे दिया। बदमाशों ने प्रेमी का अपहरण कर लिया और उससे मारपीट की। आखिरकार मामला पुलिस में पहुंचा तो 30 वर्षीय महिला व दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


कोल्लम पुलिस ने सोमवार को बताया कि आरोपी महिला लिंसी लॉरेंस और एक कुख्यात गिरोह के सदस्यों अंबू (33) व आनंदु प्रसाद (21) को कथित रूप से गौतम कृष्ण और उसके मित्र विष्णु प्रसाद (22) के अपहरण व उत्पीड़न के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला को एक स्थानीय अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह कोविड के बाद इलाज के नाम पर भर्ती थी।
विज्ञापन


पूर्व विवाहित होकर दो बच्चों की मां है लॉरेंस
पहले से विवाहित और दो बच्चों की मां लॉरेंस का गौतम कृष्ण के साथ प्रेम संबंध था, जो एक साल से कोल्लम के एक माइक्रो-फाइनेंस संस्थान में काम करता है। लॉरेंस की शादी की मांग ठुकराए जाने के बाद दोनों के संबंधों में खटास आ गई। इसके बाद महिला ने कथित रूप से उसके अपहरण के लिए वरकला में स्थित आपराधिक गिरोह से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने कथित रूप से 14 जून को गौतम कृष्ण के दोस्त विष्णु का एक कार में अपहरण कर उसकी पिटाई की और गौतम को बुलवाया। इसके बाद अपराधियों ने दोनों की पिटाई की और उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए। 


प्रेमी व उसके दोस्त ने महिला से लिए आठ-नौ लाख रुपये
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमी और उसके दोस्त ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर आरोपी महिला से 8-9 लाख रुपये लिए थे। जब गौतम कृष्ण शादी के अपने वादे से मुकर गया तो महिला ने आपराधिक गिरोह का इस्तेमाल कर उसे सबक सिखाने का फैसला किया। पुलिस ने युवकों की शिकायत के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed