एनएसजी कमांडो की बहन ने पति के साथ ज्वाइन किया आईएसआईएस!
केरल से लापता एक युवा गर्भवती महिला के आईएसआईएस में शामिल होने का शक है। इस महिला के साथ अन्य 17 लोगों के भी शामिल होने का शक है। गर्भवती महिला समेत केरल के अन्य 17 लोग पिछले काफी समय से लापता हैं।
आपको बता दें कि यह महिला डेंटिस्ट बनने के लिए पढ़ाई कर रही थी। महिला नेशनल सिक्योएनरिटी गार्ड (एनएसजी) कमांडो की बहन है।
लापता गर्भवती महिला की मां बिंदु कुमार ने पिछले सप्ताह केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन से मुलाकात की और लापता बच्चों की तलाश में मदद की गुहार लगाई।
मुख्यमंत्री विजयन को ज्ञापन सौंपने वाली बिंदु ने कहा, 'मेरी 25 वर्षीय बेटी निमिशा 16 मई को अपने पति के साथ कहीं से घर आई थी। 18 मई को उसने मुझे फोन कर कहा कि वो श्रीलंका जा रही है किसी बिजनेस के काम से, लेकिन उसने यह नहीं बताया कि वो कहां से फोन कर रही है। उसके बाद मुझे 4 जुलाई तक उसके मैसेज आते रहे, लेकिन उसके बाद से मुझे उसकी कोई जानकारी नहीं मिला। यहां तक कि उसने व्हाट्सएप्प से जो मैसेज भेजे थे वो किसी दूसरे के वाई-फाई का इस्तेमाल कर भेजे थे।'
एक साल पहले ही निमिशा ने पति के साथ धर्म परिवर्तन किया था
बिंदु ने कहा कि उसकी बेटी निमिशा जब एक ईसाई युवक से मिली और उससे शादी की, उस समय वह कासरगोड में डेंटल की अंतिम वर्ष की विद्यार्थी थी।
बाद में निमिशा ने पति के साथ इस्लाम धर्म में परिवर्तन कर लिया।
लापता हुए लोगों के परिवार वालों ने चंद्रा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और जल्द से जल्द उन लोगों को ढूंढ़ने की मांग की है।
हालांकि सरकार का मानना है कि अभी तक कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है। हम जांच कर रहे हैं।