फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala woman 434 m, 5kg letter to brother for not wishing him on International Brother's Day

कहीं देखा है ऐसा प्यार: बहन ने भाई को भेजा 434 मीटर लंबा और पांच किलो वजनी लेटर, वजह जान कर चौंक जाएंगे आप 

Wed, 29 Jun 2022 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इड्डुकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इड्डुकी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 29 Jun 2022 02:30 PM IST
सार

कृष्णप्रिया खुद पेशे से इंजीनियर हैं और उनका भाई भी इंजीनिरिंग का छात्र है। कृष्णप्रिया बताती हैं कि वह अपने भाई को अंतरराष्ट्रीय भाई दिवस की बधाई देना भूल गई थीं। इससे उनका भाई नाराज हो गया। शाम को उन्होंने अपने भाई को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
Kerala woman 434 m, 5kg letter to brother for not wishing him on International Brother's Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

कहते हैं बहने मां की तरह होती हैं। भाई छोटा हो या बड़ा...मां की तरह ख्याल रखना, हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखना वह नहीं भूलती। और कहीं भाई नाराज हो जाए तो बहनें उसे मनाने के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हो जाती हैं। सच कहें तो इस पवित्र रिश्ते को शब्दों में बयां करना ही मुश्किल है। 

विज्ञापन


ऐसे ही एक पाकीजा रिश्ते की खबर केरल से सामने आई है। यहां के इड्डुकी में रहने वाला एक भाई अपने बहन से नाराज हो गया, तो बहन ने जो किया उसे जानकर हर कोई हैरान ही रह गया। भाई को मनाने के लिए इंजीनियर बहन ने पांच किलो वजनी और 434 मीटर का लेटर लिखकर उसे मनाया और माफी मांगी। 
विज्ञापन


ब्रदर्स डे विश न करने पर भाई हुआ था नाराज 
कृष्णप्रिया खुद पेशे से इंजीनियर हैं और उनका भाई भी इंजीनिरिंग का छात्र है। कृष्णप्रिया बताती हैं कि वह अपने भाई को अंतरराष्ट्रीय भाई दिवस की बधाई देना भूल गई थीं। इससे उनका भाई नाराज हो गया। शाम को उन्होंने अपने भाई को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। यहां तक कि हर जगह से उसे ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उन्होंने भाई को मनाने के लिए लेटर लिखकर माफी मांगने का मन बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ए4 पेपर पर लिखना शुरू किया
कृष्णप्रिया बताती हैं कि उन्होंने पहले  ए4 पेपर पर लिखना शुरू किया, लेकिन बाद में उन्होंने अहसास हुआ कि यह काफी नहीं है। इसके बाद उन्होंने पेपर की लंबी शीट खरीदने का फैसला किया। हालांकि, वह नहीं मिलीं, जिसके बाद उन्होंने 14 बिलिंग रोल खरीदे और भाई को मनाने के लिए अपने मन के जज्बात लिख डाले। उन्होंने बताया कि इसे लिखने में उन्हें 12 घंटे लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed