{"_id":"66ac8360f2996015790c3c3b","slug":"kerala-waynad-landslides-elderly-tea-stall-owner-in-kollam-donates-earnings-pension-to-relief-fund-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवता: भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लोग, चाय बेचने वाली महिला ने अपनी कमाई और पूरी पेंशन दान की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मानवता: भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए लोग, चाय बेचने वाली महिला ने अपनी कमाई और पूरी पेंशन दान की
Fri, 02 Aug 2024 12:35 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:35 PM IST
सार
कोल्लम के पल्लितोत्तम इलाके में रहने वाली सुबैदा एक छोटा सा चाय का ठेला चलाती हैं। सुबैदा और उनके पति ने सीएम आपदा राहत फंड में 10 हजार रुपये दान किए हैं। दंपति ने अपने चाय के ठेले से होने वाली कमाई के साथ ही पेंशन में मिलने वाली रकम भी दान कर दी।
विज्ञापन
वायनाड में भूस्खलन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के वायनाड में भूस्खलन में 190 लोगों की मौत से पूरे देश में शोक की लहर है। भारतीय सेना और आपदा प्रबंधन टीमें बचाव कार्यों में जुटी हैं। अब आम हो या खास, अन्य लोग भी मदद के लिए हाथ बढ़ा रहे हैं। इस बीच केरल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी कमाई और पूरी पेंशन भूस्खलन पीड़ितों की मदद के लिए दान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की है। महिला केरल के कोल्लम जिले में चाय का ठेला लगाती है और वायनाड की त्रासदी से व्यथित है। यही वजह है कि जब राज्य सरकार ने लोगों से मदद की अपील की तो महिला ने आर्थिक संकट के बावजूद अपनी कमाई मानवता के नाते दान कर दी।
चाय से ठेले से हुई कमाई और पेंशन की रकम की दान
कोल्लम के पल्लितोत्तम इलाके में रहने वाली सुबैदा एक छोटा सा चाय का ठेला चलाती हैं। सुबैदा और उनके पति ने सीएम आपदा राहत फंड में 10 हजार रुपये दान किए हैं। दंपति ने अपने चाय के ठेले से होने वाली कमाई के साथ ही पेंशन में मिलने वाली रकम भी दान कर दी। सुबैदा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही बैंक से पैसे निकाले थे ताकि वह अपने कर्ज के ब्याज की रकम का भुगतान कर सकें, लेकिन उन्होंने टीवी पर देखा कि वायनाड त्रासदी पीड़ितों की मदद के लिए दान देने की अपील की गई थी।
पहले भी लोगों की मदद कर चुकी हैं सुबैदा
सुबैदा ने बताया कि 'मेरे पति ने तुरंत मुझसे त्रासदी पीड़ितों की मदद के लिए पैसे दान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्ज का ब्याज फिर चुकाया जा सकता है और त्रासदी में अपना सबकुछ खो चुके लोगों की मदद करना ज्यादा जरूरी है। इसलिए हमने कलेक्ट्रेट जाकर पैसे दान कर दिए।' सुबैदा ने कहा कि 'अगर वह पैसे जोड़ भी लेती हैं और इस बीच उन्हें कुछ हो गया तो न तो ब्याज चुकाया जा सकेगा और न ही इस पैसे से किसी की मदद हो सकेगी।'
विज्ञापन
सेलेब्रिटीज ने भी बढ़ाए मदद के हाथ
बता दें कि कई सेलेब्रिटीज ने भी केरल के भूस्खलन पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं। फिल्म अभिनेता सूर्या के साथ ही ज्योतिका, कार्ती और रश्मिका मंदाना ने भी भूस्खलन प्रभावितों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में पैसे दान देने का फैसला किया है।