फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Wayanad By Election Priyanka Gandhi Congress Candidate know possible equations

Wayanad Bypolls: क्या प्रियंका केरल से शुरू करेंगी सियासी पारी? उपचुनाव की घोषणा के बाद अटकलों का बाजार गर्म

Tue, 15 Oct 2024 07:18 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Oct 2024 07:18 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा की। कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में उतरेंगी, इस बात की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
Kerala Wayanad By Election Priyanka Gandhi Congress Candidate know possible equations
प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने दो राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने का एलान भी कर दिया है। मतदान 13 नवंबर को कराए जाएंगे। नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी कांग्रेस सांसद थे। हालांकि, इस बार उन्होंने ये सीट खाली कर दी। अब संभावना है कि उनकी बहन और कांग्रेस की स्टार नेत्री प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती है। अगर प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव जीतती हैं, तो वह मौजूदा संसद में गांधी परिवार से तीसरी सांसद होंगी। भाई राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं, जबकि मां सोनिया गांधी राज्यसभा की सदस्य हैं।
विज्ञापन


पार्टी प्रमुख खरगे दे चुके हैं साफ संकेत
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसी साल जून में घोषणा की थी कि गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली को राहुल गांधी बरकरार रखेंगे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के वायनाड सीट खाली करने के बाद कांग्रेस इस लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी। इस मौके पर मौजूद रहे राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी के जीतने का भरोसा जताते हुए कहा था कि अब रायबरेली और वायनाड दोनों को दो-दो सांसद मिलेंगे। राहुल गांधी ने 2019 और 2024 में वायनाड से लोकसभा चुनाव जीता था। अब वह लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं।
विज्ञापन


प्रियंका ने भी मानी चुनाव लड़ने की बात
सक्रिय राजनीति में उतरने से पहले प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी रैली, रोड शो जैसे कार्यक्रमों में दिखती रही हैं। जब खरगे ने प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने की घोषणा की, उसके बाद खुद प्रियंका ने कहा था कि अमेठी और रायबरेली से उनका दशकों पुराना जुड़ाव जारी रहेगा। उन्होंने कहा था, 'मुझे वायनाड का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम माना गया, इसकी बहुत खुशी है। मैं यहां के लोगों को राहुल गांधी अनुपस्थिति महसूस नहीं होने दूंगी। मैं कड़ी मेहनत करूंगी और सभी को खुश कर अच्छा प्रतिनिधि बनने की पूरी कोशिश करूंगी। साथ ही रायबरेली और अमेठी से मेरा बहुत पुराना रिश्ता है जिसे तोड़ा नहीं जा सकता। मैं रायबरेली में भी अपने भाई की मदद करूंगी। हम दोनों रायबरेली और वायनाड में मौजूद रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनाव 2024 का भी एलान
बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान किया। इसी के साथ आयोग ने खाली लोकसभा सीटों और 45 से अधिक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का एलान भी किया। आयोग की प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उपचुनाव के लिए वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे। देश के 15 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के साथ केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी 13 अक्तूबर को ही मतदान होगा। उन्होंने कहा कि मतगणना विधानसभा चुनाव के साथ यानी 23 नवंबर को ही होंगे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed