फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala to give additional financial relief of Rs 5000 per month to BPL families of COVID19 deceased

कोरोना से मौत: केरल में बीपीएल परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद, प्रतिमाह पांच हजार रुपये का एलान

Thu, 14 Oct 2021 08:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 14 Oct 2021 08:16 AM IST
सार

केरल में कोरोना संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले गरीब(बीपीएल) परिवारों को सरकार ने आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। इसके तहत मृतकों के परिवारों के मौजूद आर्थिक सहायता के अतिरिक्त पांच हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
Kerala to give additional financial relief of Rs 5000 per month to BPL families of COVID19 deceased
पिनारायी विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केरल कैबिनेट ने गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के ऐसे परिवारों के आश्रितों के लिए तीन साल के लिए पांच हजार रुपये मासिक वित्तीय मदद का एलान किया है जिनके परिजनों की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई है। राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि यह मदद वर्तमान में दी जा रही वित्तीय मदद से अलग होगी। आश्रितों को सोशल वेलफेयर, वेलफेयर फंड या अन्य पेंशन फंड की उपलब्धता उन्हें इसके लिए अपात्र नहीं बनाएगी। इसका लाभ उन परिवारों को मिलेगा, जो राज्य में रह रहे हैं, फिर भले ही व्यक्ति की मौत राज्य के अंदर या बाहर या देश के बाहर हुई हो। 

विज्ञापन


सहायता के लिए पूरी करनी होगी यह प्रक्रिया
कैबिनेट में लिए गए फैसले के मुताबिक, आश्रितों को एक पन्ने में आवेदन जमा करना होगा। सरकारी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि संबंधित जिलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों को इसके संबंध में जरूरी कदम उठाने का काम दिया जाएगा। ग्रामीण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि आश्रित परिवार में कोई भी सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता तो नहीं है। धनराशि के लिए आवेदकों को कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


केरल में मिले 11079 नए मामले, 123 लोगों की मौत
केरल में कोविड का प्रकोप लगातार जारी है। यहां पिछले 24 घंटों में कोविड-19 महामारी के 11079 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में राज्य में 123 संक्रमितों की जान चली गई और 9972 लोग ठीक हुए। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या अब 97,630 हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed