फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Surrendered Maoists get home, government big decision News and updates

Kerala: आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को मिलेगा घर, सरकार का बड़ा फैसला

Thu, 02 Feb 2023 11:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Feb 2023 11:06 AM IST
सार

हाल ही में मुख्यधारा में वापस लौटे एक माओवादी लिजेश ऊर्फ रामू के लिये घर बनाने का निर्णय लिया है। सरकार ने एर्णाकुलम जिले के कलेक्टर एवं पुलिस प्रमुख को रामू के घर के लिए उचित जमीन की तलाश करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Kerala: Surrendered Maoists get home, government big decision News and updates
माओवादी

विस्तार

केरल में माओवादियों को आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है। पिनाराई विजयन सरकार की ओर से कहा गया है कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास पैकेज के तहत घर दिया जाएगा।  

विज्ञापन

 

इस योजना के तहत सरकार ने हाल ही में मुख्यधारा में वापस लौटे एक माओवादी लिजेश ऊर्फ रामू के लिये घर बनाने का निर्णय लिया है। सरकार ने एर्णाकुलम जिले के कलेक्टर एवं पुलिस प्रमुख को रामू के घर के लिए उचित जमीन की तलाश करने का आदेश दिया है। बता दें, रामू ने कुछ समय पहले अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन


गृह निर्माण में तेजी के लिए कमेटी गठित 
इसके अलावा सरकार ने कलेक्टर, पुलिस प्रमुख और पंचायत उप निदेशक की एक समिति का भी गठन किया है। यह समिति गृह निर्माण में तेजी की जांच करेगी। सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूमि की पहचान करने तथा आवास का निर्माण करने के लिये अधिकतम 15 लाख रुपये की राशि आवंटित की जायेगी। 2018 में जारी एक आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने माओवादियों के लिए आत्मसमर्पण सह पुनर्वास पैकेज को लागू करने की अनुमति दी थी। लिजेश के आत्मसमर्पण करने के बाद उसे इसी पैकेज के तहत लाभ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed