फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala soldier cremated after a fresh autopsy who featured in sting video

दोबारा पोस्टमार्टम के बाद हुआ सेना के जवान का अंतिम संस्कार

Sat, 04 Mar 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- prented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- prented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sat, 04 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Kerala soldier cremated after a fresh autopsy who featured in sting video
- फोटो : ANI

सेना में अर्दली व्यवस्था के ‘बेजा इस्तेमाल’ को लेकर एक स्टिंग वीडियो के सामने आने के बाद मृत मिले जवान का शनिवार को परिवार के जोर देने पर फिर से पोस्टमार्टम किए जाने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार ने उसकी मौत को लेकर शंका जाहिर की थी।

विज्ञापन


इससे पहले रॉय मैथ्यू का शव शनिवार सुबह महाराष्ट्र से विमान के जरिये राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम लाया गया। महाराष्ट्र में नासिक की देवलाली छावनी के एक बैरक से बृहस्पतिवार को को 33 वर्षीय मैथ्यू का शव छत से लटकता मिला था। उनके परिजनों ने यह मानने से इनकार किया कि उन्होंने इस तरह से अपनी जिंदगी खत्म की होगी।
विज्ञापन


मैथ्यू की पत्नी फिनी और दूसरे रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि उसके पैर पर पीटे जाने के निशान थे और कुछ जगहों पर खून का थक्का बन गया था।

परिजनों ने कहा था कि वो तब तक मैथ्यू का शव स्वीकार नहीं करेंगे जब तक केरल में नए सिरे से पोस्टमार्टम नहीं कराया जाता। सैकड़ों लोगों ने तिरंगे में लिपटे सैनिक के शव को श्रद्धांजलि दी। बाद में स्थानीय चर्च में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मैथ्यू 13 साल पहले सेना में शामिल हुआ था। वह पिछले एक साल से नासिक कैंप के रॉकेट रेजीमेंट 214 में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed