फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Second round of voting for local body elections today

केरल: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज हो रहा दूसरे दौर का मतदान  

Thu, 10 Dec 2020 07:16 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Amit Mandal Updated Thu, 10 Dec 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
Kerala: Second round of voting for local body elections today
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
केरल में आज स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पांच जिलों में दूसरे दौर का मतदान हो रहा है। आज पांच जिलों कोट्टायम, एनार्कुलम, त्रिशुर, पलक्कड़ और वायनाड में 451 स्थानीय निकायों में कुल 8116 वार्ड के लिए मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। 
विज्ञापन


पहले दौर में केरल के पांच जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतानामथित्ता, अलापुजा और इडुक्की के कुल 395 स्थानीय निकाय के 6910 वार्ड में मतदान हुआ था  

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव से कुछ ही दिन पहले राज्य चुनाव आयोग ने 1,850 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा था। साथ ही इन सभी मतदान केंद्रों की चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए वेब प्रसारण करने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राज्य के सभी 14 जिलों में स्थित इन मतदान केंद्रों को पुलिस प्रमुख लोकनाथ बहेरा की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया है और राज्य चुनाव आयुक्त वी भास्करन ने चुनाव प्रक्रिया के वेबप्रसारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच होने वाली झड़पों और राजनीतिक हत्याओं के गवाह रहे उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में सबसे अधिक 785 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम जिले में 180, मलप्पुरम में 100, कोझिकोड में 120, पल्लकड में 182, कासरगोड में 100 और वायनाड में 152 मतदान केंद्रों को संवेदनशील पाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed