{"_id":"5e37b2d68ebc3e8d4063aedf","slug":"kerala-sdpi-is-trying-to-create-unrest-using-anti-caa-protests-says-p-vijayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए हिंसा के पीछे एसडीपीआई का हाथ, सख्ती से निपटेगी पुलिस: सीएम विजयन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएए हिंसा के पीछे एसडीपीआई का हाथ, सख्ती से निपटेगी पुलिस: सीएम विजयन
Mon, 03 Feb 2020 11:12 AM IST
Priyesh Mishra
एएनआई, तिरुवनन्तपुरम
एएनआई, तिरुवनन्तपुरम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
पिनराई विजयन
- फोटो : ANI
नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ देश के कई हिस्सों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नाम आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने भी विधानसभा में पीएफआई के राजनैतिक संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए कहा कि पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों ने कई स्थानों पर हिंसा और अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के लिए ऐसे संगठनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ऐसे चरमपंथी संगठन लोगों को बांटने की और प्रदर्शनों की आड़ में कुछ स्थानों पर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी सरकार ने सीएए के खिलाफ शांतिपूर्ण और कानून के अनुरूप प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले किसी व्यक्ति के खिलाफ एक भी मामला नहीं दर्ज किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दक्षिणी राज्य में नागरिकता कानून के खिलाफ असाधारण प्रदर्शन हुए और इनमें से ज्यादातर प्रदर्शनों का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। लेकिन हमारे राज्य में एसडीपीआई नामक एक समूह है जो चरमपंथी तरीके से सोचता है।
विजयन ने कहा कि वे न सिर्फ हिंसा में शामिल हो रहे हैं बल्कि लोगों को बांटने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की भी कोशिश कर रहे हैं। सरकार के संज्ञान में आया है कि एसडीपीआई के सदस्य कई स्थानों पर प्रदर्शनों में घुसने और मुद्दों को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
Kerala CM P Vijayan in the Assembly: Extremist groups like SDPI is trying to create unrest using anti-CAA protests. The state govt can't allow this. Police will slap cases against such people. Any attempts to create communal disharmony in the state will be strongly dealt with. pic.twitter.com/dfnO83mauf
— ANI (@ANI) February 3, 2020