{"_id":"61361a1afcc8552e9f40fba1","slug":"kerala-reports-19688-new-cases-coronavirus-outbreak-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: बीते 11 दिन में तीसरी बार एक करोड़ से ज्यादा डोज लगे, पीएम मोदी बोले- आज का दिन शानदार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: बीते 11 दिन में तीसरी बार एक करोड़ से ज्यादा डोज लगे, पीएम मोदी बोले- आज का दिन शानदार
Mon, 06 Sep 2021 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:56 PM IST
सार
देश में बढ़ते टीकाकरण के आंकड़ों के बीच केरल के आंकड़े परेशानी बढ़ा रहे हैं। केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि यहां संक्रमण दर अब भी 16.71 फीसदी बनी हुई है।
विज्ञापन
देश में कोरोना के हाल।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यहां सोमवार को एक करोड़ से ज्यादा टीके की खुराक लगाई गई। बीते दिन 11 दिन में यह तीसरा मौका है, जब देश में एक ही दिन में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वेक्सीन के डोज लगाए गए हैं। देश में अब तक 69.68 करोड़ टीके की खुराक लगाई जा चुकी हैं। यह जानकारी सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।
विज्ञापन
दूसरी ओर, केरल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां सोमवार को 19,688 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान 28,561 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की जान गई। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यहां संक्रमण दर अब भी 16.71 फीसदी बनी हुई है, यानी कोरोना की जांच कराने वाले 100 लोगों में 16 या 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने कहा- आज का दिन शानदार
देश में कोरोना के टीके की एक करोड़ खुराक (फिर से) लगने और ओवल टेस्ट मैच में भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि टीकाकरण के मोर्चे पर और क्रिकेट पिच पर आज का दिन शानदार है। हमेशा की तरह हैशटैग टीम इंडिया की जीत! इसके साथ ही पीएम ने हैशटैग सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन को भी अपने ट्वीट में इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
Great day (again) on the vaccination front and on the cricket pitch. As always, #TeamIndia wins! #SabkoVaccineMuftVaccine
— Narendra Modi (@narendramodi) September 6, 2021
दिल्ली में आज भी कोरोना से एक भी मौत नहीं
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नए मरीजों की पहचान हुई। इस दौरान 16 लोग ठीक हुए। इस दौरान कोविड से किसी की मौत नहीं हुई। यह लगातार छठवां दिन है, जब दिल्ली में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई है। यहां फिलहाल 367 सक्रिय मामले हैं। अब कुल 14 लाख 37 हजार 991 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 14 लाख 12 हजार 542 मरीज ठीक हुए और 25,082 लोगों की मौत भी हुई।
कर्नाटक में 973 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 973 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,071 लोग कोरोना से ठीक हुए और 17 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई। यहां फिलहाल 17,386 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 29 लाख 56 हजार 137 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इस दौरान 37,426 लोगों की मौत भी हुई है।