{"_id":"62ef65724f5ed751b52a501d","slug":"kerala-popular-social-media-artist-arrested-for-allegedly-raping-college-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"वो भरोसेमंद नहीं: शादीशुदा औरतों को देता था फेमस होने के टिप्स, जाल में फंसी कॉलेज छात्रा और एक दिन लॉज में...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वो भरोसेमंद नहीं: शादीशुदा औरतों को देता था फेमस होने के टिप्स, जाल में फंसी कॉलेज छात्रा और एक दिन लॉज में...
Sun, 07 Aug 2022 12:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:40 PM IST
सार
पुलिस ने बताया, आरोपी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कॉलेज की छात्रा से मिला था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और वे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे फोन किया और कार खरीदने के बहाने उसके साथ चलने को कहा।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने शनिवार को एक सोशल मीडिया आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया है। उस पर एक कॉलेज छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, घटना एक महीने पहले की है। आरोपी ने थंपनूर इलाके में एक लॉज में ले जाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस निरीक्षक प्रकाश आर ने बताया, आरोपी कॉलेज की छात्रा से सोशल नेटवर्किंग साइट पर मिला था, जिसके बाद दोनों करीब आ गए थे।
विज्ञापन
कार खरीदने के बहाने ले गया लॉज
पुलिस ने बताया, आरोपी सोशल नेटवर्किंग साइट पर कॉलेज की छात्रा से मिला था। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और वे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे फोन किया और कार खरीदने के बहाने उसके साथ चलने को कहा। छात्रा इसके लिए तैयार हो गई। रास्ते में कुछ देर सुस्ताने के लिए वे दोनों लॉज में गए, जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों साथ में कारण खरीदने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
छात्रा की पूछताछ में सामने आया सच
लॉज की घटना से परेशान छात्रा ने आरोपी के दोस्तों से उसके बारे में जानकारी ली। इसके बाद सामने आया कि आरोपी के कई महिलाओं के साथ रिश्ते हैं और वह भरोसेमंद व्यक्ति नहीं है। इसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस को फोन में मिले कई वीडियो
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के फोन में कई महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो मिले। अब पुलिस इस बात की जानकारी कर रही है कि कहीं इन वीडियो का इस्तेमाल अन्य महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए तो नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी का मोबइल फोन साइबर सेल को भेज दिया है।
फेमस होने के देता था टिप्स
पुलिस ने बताया, आरोपी के एक शॉर्ट-वीडियो होस्टिंग प्लेटफॉर्म पर लाखों फॉलोअर्स हैं। आरोपी कथित तौर पर शादीशुदा महिलाओं को टारगेट करता था। वह उन्हें सोशल मीडिया पर फेमस होने के टिप्स देने के बहाने नजदीकी बढ़ाता था। इसके बाद उनकी कई निजी फोटो अपने फोन में सेव कर लेता था। इसके बाद वह उन्हें अपना शिकार बनाता था।