{"_id":"6038f3d93b8e5850b87a9710","slug":"kerala-police-used-water-cannons-against-bjp-women-s-wing-workers-in-thiruvananthapuram","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर हुई पानी की बौछार, बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ दे रही थीं धरना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर हुई पानी की बौछार, बैक डोर नियुक्तियों के खिलाफ दे रही थीं धरना
Fri, 26 Feb 2021 10:55 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर पानी की तोपों से हुआ हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के तिरुवनंतपुरम में धरना दे रहीं भाजपा महिला विंग की कार्यकर्ताओं पर शुक्रवार को पुलिस ने पानी की तोपों से हमला किया। बताया जा रहा है कि महिला कार्यकर्ता यहां राज्य सरकार द्वारा कथित बैक डोर नियुक्तियों (वैधानिक नियमों का उल्लंघन करते हुए की गई नियुक्तियां) के खिलाफ धरना दे रही थीं।
विज्ञापन
Kerala: Police used water cannons against BJP women's wing workers who were holding a protest in Thiruvananthapuram against alleged back door appointments by the State government. pic.twitter.com/UatgUICwoe
— ANI (@ANI) February 26, 2021
विज्ञापन
फर्जीवाड़े के खिलाफ जमकर किया प्रदर्शन
दरअसल, भाजपा ने सत्ताधारी लेफ्ट पार्टी के प्रशासन में अनियमितताओं और फर्जीवाड़े के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान भाजपा की महिला विंग की हजारों कार्यकर्ता मौजूद थीं। ऐसे में प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद केरल पुलिस ने महिलाओं पर पानी की तोपों से बौछार करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सत्ताधारी पार्टी सीपीएम पर लगा आरोप
एक रिपोर्ट को आधार बनाकर कहा जा रहा है कि केरल में सत्ताधारी पार्टी सीपीएम राज्य सरकार में बैक डोर से नियुक्तियां कर रही है, जिसके खिलाफ भाजपा ने आज शुक्रवार को हल्ला बोल दिया।
महिला कार्यकर्ताओं ने संभाले रखा मोर्चा
भाजपा का आरोप है कि राज्य में पिछले दरवाजे से सत्ताधारी पार्टी बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही है। इन नियुक्तियों में पार्टी सिर्फ अपनी विचारधारा वाले लोगों को ही जगह दे रही है। इस दौरान प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने जब उग्र रूप अपनाया तो केरल पुलिस उन पर पानी बरसाने लगी। हालांकि इस दौरान भी कई महिला कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाले रखा।
भाजपा और लेफ्ट पार्टियों के बीच बड़ा मुकाबला
उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने केरल होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। राज्य में छह अप्रेल को चुनाव होंगे जबकि मतगणना दो मई को होगी। इस बार केरल में भाजपा और लेफ्ट पार्टियों के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।