{"_id":"6110465a8ebc3efcdc4ec744","slug":"kerala-police-unearth-plot-to-kill-officer-over-gold-smuggling-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल सोना तस्करी मामला : जांच में शामिल पुलिस अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा, दुर्घटना में मारने की थी योजना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल सोना तस्करी मामला : जांच में शामिल पुलिस अधिकारी की हत्या की साजिश का खुलासा, दुर्घटना में मारने की थी योजना
Mon, 09 Aug 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोझीकोड
पीटीआई, कोझीकोड
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:33 AM IST
सार
साजिश का खुलासा रियाज नाम के युवक को गिरफ्तार करने बाद हुआ है। उसे 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के जरिए सोने की तस्करी से जुड़ा है।
विज्ञापन
केरल पुलिस
- फोटो : twitter
विस्तार
केरल पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि सोना तस्करी से जुड़े कुछ प्रमुख आरोपियों ने एक पुलिस अधिकारी को मारने की कथित साजिश रची। अधिकारी तस्करी से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। राज्य पुलिस की एक विशेष दस्ते के सदस्य हैं।
विज्ञापन
सोने की तस्करी करने वाले सिंडिकेट के सदस्य रियाज के मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच के दौरान साजिश का खुलासा हुआ है। रियाज को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। यह मामला कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के जरिए सोने की तस्करी होने का है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोना तस्करी गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस उपनिरीक्षक रैंक के एक अधिकारी को जान से मारने की धमकी मिली थी। हाल ही में सीमा शुल्क आयुक्तालय ने इस मामले से जुड़े प्रमुख आरोपी अर्जुन अयांकी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि एक अन्य आरोपी ने रियाज के फोन पर एक वॉयस चैट भेजी, जिसमें सड़क दुर्घटना में अधिकारी को मारने का सुझाव दिया गया था। वहीं धमकी भरे कॉल में उनके परिवार को खत्म करने भी धमकी दी गई थी।