फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police not stopped Union minister Car Stop the car of their convoy

सबरीमाला विवाद : केरल पुलिस ने केंद्रीय मंत्री की नहीं उनके काफिले की कार रोकी

Thu, 22 Nov 2018 03:38 PM IST
भाषा, पंबा (केरल)
भाषा, पंबा (केरल) Updated Thu, 22 Nov 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Kerala police not stopped Union minister Car Stop the car of their convoy
traffic police (File photo)
भगवान अयप्पा मंदिर से लौटते समय बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन के वाहन को रोकने संबंधी खबरों का खंडन करते हुये केरल पुलिस ने कहा कि उनके नहीं उनके काफिले के एक अन्य वाहन को रोका गया था। पुलिस ने इस वाहन को सबरीमाला के प्रदर्शनकारियों के सवार होने के संदेह में रोका था।
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मंत्री का काफिला गुजर जाने के सात मिनट के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं को लेकर कार पहुंची, जिसके कारण संदेह हुआ। हालांकि, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कई जगहों पर उनकी कार रोकी और उन्हें परेशान किया। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों ने बताया कि वाहन में सवार लोगों ने राधाकृष्णन को पुलिस द्वारा रोके जाने की सूचना दी जिसके बाद वह घटनास्थल पर आए। भाजपा के राज्य मीडिया संयोजक आर संदीप ने बताया कि मंत्री के साथ यात्रा करने वालों के बारे में पूर्व जानकारी होने के बावजूद ‘उनके वाहनों को कई जगहों पर रोके जाने’ के बाद पुलिस ने उन्हें ‘परेशान’ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंत्री के अधिकारियों से बातचीत के बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई। पुलिस ने बताया कि काफिले के एक अन्य वाहन को उसमें सबरीमाला प्रदर्शनकारियों के यात्रा करने के संदेह में रोका गया। 


पुलिस की प्रतिक्रिया मीडिया की उन कुछ खबरों के बाद सामने आई है जिनमें कहा गया था कि मंत्री के वाहन को उस वक्त रोक दिया गया जब वह बृहस्पतिवार सुबह भगवान अयप्पा मंदिर में ‘दर्शन’ के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed