फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police exhume body of man who attained samadhi Kerala high court proceeding news in hindi

Kerala: केरल पुलिस ने समाधि लेने वाले शख्स का शव निकाला; पड़ोसियों को था हत्या का शक, शिकायत के बाद कार्रवाई

Thu, 16 Jan 2025 11:55 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 16 Jan 2025 11:55 AM IST
सार

परिवार ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को 'समाधि' स्थल को ध्वस्त करने के प्रयास को रोकने का आदेश देने की मांग की। हालांकि, अदालत ने जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Kerala police exhume body of man who attained samadhi Kerala high court proceeding news in hindi
पुलिस की कार्यवाही - फोटो : PTI

विस्तार

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में पुलिस ने 69 वर्षीय व्यक्ति का शव कब्र से बाहर निकाल लिया। कड़ी सुरक्षा के तहत पुलिस ने कब्र को खोदा और शव बरामद किया। शव की पहचान गोपन स्वामी के तौर पर की गई है। पूछताछ की कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शव को जब बाहर निकाला गया तब वह बैठी हुई अवस्था में पाया गया था। विभूति समेत कई पूजा की सामग्री शव के पास से बरामद किया गया। बता दें कि पड़ोसियों को हत्या का शक था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के उप-कलेक्टर अल्फ्रेड ओवी ने कहा, "हमने परिवार के सदस्यों से बातचीत की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।" उन्होंने आगे बताया कि पुलिस आगे की जांच करेगी और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार को वापस कर दिया जाएगा। परिवार के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के एक वर्ग के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने सोमवार को कब्र खोदने का काम अस्थायी रूप से रोक दिया था। 
विज्ञापन


परिवार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा
परिवार ने केरल हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और पुलिस को 'समाधि' स्थल को ध्वस्त करने के प्रयास को रोकने का आदेश देने की मांग की। हालांकि, अदालत ने जांच में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसियों को ऐसे व्यक्तियों से जुड़े मामलों की जांच करने का अधिकार है जो लापता हो जाते हैं या जिनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ संदिग्ध लग रहा है इसलिए जांच नहीं रोकी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमारियों के कारण बिस्तर पर थे गोपन स्वामी
यह घटना तब सामने आई, जब गोपन स्वामी के आवास के पास गोपन स्वामी ने समाधि ले ली है वाले पोस्टर लगाए गए। गोपन स्वामी के बेटे राजसेनन ने दावा किया कि उनके पिता शुक्रवार की रात साढ़े 11 बजे कब्रिस्तान गए और समाधि ले ली। उन्होंने एक टेलीविजन समाचार चैनल को बताया था कि गोपन स्वामी ने परिवार को उनके शरीर को सार्वजनिक न करने और कब्र में दफनाने का निर्देश दिया था। हालांकि पड़ोसियों ने बताया कि गोपन स्वामी विभिन्न बीमारियों के कारण बिस्तर पर हैं। गोपन स्वामी ने एक विशेष कब्रिस्तान का निर्माण किया था। उन्होंने नेय्याट्टिनकारा में कावुविलकम में अपनी संपत्ति पर एक मंदिर की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed