{"_id":"60bea2388ebc3e00d551eebd","slug":"kerala-police-arrested-28-people-for-child-pornography","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में 28 लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी में 28 लोगों को किया गिरफ्तार
Tue, 08 Jun 2021 04:18 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Jun 2021 04:18 AM IST
सार
- केरल पुलिस की साइबर सेल ने पी हंट 21.1 स्पेशल अभियान के तहत 370 मामले दर्ज किए हैं।
- एडीजीपी मनोज अब्राहम ने बताया कि प्रदेश भर में 477 जगहों पर छापे मारे गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
केरल पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े एक बड़े खुलासे में 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकतर युवा हैं और हाई प्रोफाइल आईटी पेशेवर हैं। इन लोगों पर बच्चों के आपत्तिजनक वीडियो देखने और उन्हें साझा करने का आरोप है।
विज्ञापन
केरल पुलिस की साइबर सेल ने पी हंट 21.1 स्पेशल अभियान के तहत 370 मामले दर्ज किए हैं। एडीजीपी मनोज अब्राहम ने बताया कि प्रदेश भर में 477 जगहों पर छापे मारे गए। 310 सदस्यों की एक टीम ने रविवार सुबह से छापे मारने शुरू किए।
विज्ञापन
इस दौरान 429 डिवाइज जब्त की गई जिनमें लैपटॉप, मेमोरी कार्ड, मोबाइल फोन, हार्डडिस्क और कंप्यूटर शामिल हैं। कानून के तहत बच्चों के अश्लील वीडियो देखने और साझा करने के आरोपियों को पांच साल तक कैद और दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन