फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala police arrest man for getting his wife killed by snakebite it was  pre planned motive

केरल: पत्नी को सांप से कटवाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 26 May 2020 10:07 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 26 May 2020 10:07 AM IST
विज्ञापन
Kerala police arrest man for getting his wife killed by snakebite it was  pre planned motive
शख्स ने सर्पदंश से की पत्नी की हत्या। - फोटो : ANI

केरल पुलिस ने कोल्लम में सर्पदंश से अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना छह मई को घटी। पति पहले से ही योजना के तहत अपने साथ सांप लेकर आया और उसे पत्नी पर फेंक दिया। उसने इंतजार किया और इस दौरान सांप ने पत्नी को दो बार डस लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई है।

विज्ञापन


 पुलिस के अनुसार परिवार वालों को उस व्यक्ति पर संदेह हो गया था क्योंकि पिछले तीन महीनों में महिला को दूसरी बार सांप ने डंसा था।

पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा द्वारा जांच के बाद उन्होंने पथनमथिट्टा जिले के अदूर के एक निजी बैंक कर्मचारी सूरज और उसे कोबरा और रसेल वाइपर सांप लाकर देने वाले सपेरे को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों सांप बहुत जहरीले होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कुछ महीने पहले वह एक सर्पदंश से बच गई थी। उन्हें सात मई को ही अपनी बेटी की हत्या होने का संदेह था। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी को लगभग दो साल हो गए थे और इस हैरान कर देने वाली हत्या के पीछे का कारण धन का लालच था। सूरज को शादी में बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed