{"_id":"5f3201548ebc3e3cd6013975","slug":"kerala-plane-crash-600-citizen-of-kerala-becomes-quarantine-after-one-dead-people-was-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Plane Crash: विमान हादसे में बचाव कार्य का हिस्सा रहे 600 केरलवासी क्वारंटीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Plane Crash: विमान हादसे में बचाव कार्य का हिस्सा रहे 600 केरलवासी क्वारंटीन
Tue, 11 Aug 2020 07:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 11 Aug 2020 07:55 AM IST
विज्ञापन
केरल में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोझिकोड में विमान हादसे के बाद बचाव कार्य में शामिल रहे मल्लापुरम के कलक्टर के गोपालकृष्णन सहित करीब 600 लोग एहतियातन क्वारंटीन हो गए हैं। दरअसल वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से केरल पहुंचे दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक मृतक बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसलिए कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों को 14 दिन तक वैसे भी होम क्वारंटीन में रहना चाहिए था।
विज्ञापन
बचाव कार्य का हिस्सा रहे शबीर ने बताया, काफी तेज आवाज सुनने के बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पहले से ही करीब 15 लोग थे। हम लोगों ने यात्रियों की चीख-पुकार सुनने के बाद सब कुछ भूलकर बचाव कार्य में जुट गए। वह इलाका वैसे भी कंटेनमेंट जोन में था, लेकिन आसपास रहने वाले लोग घायलों की मदद करने से खुद को रोक नहीं सके।
विज्ञापन
शबीर ने कहा कि उन्होंने उस वक्त कोरोना संक्रमण के बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं किया और मदद में जुट गए। इतना ही नहीं जब वे बचाव कार्य में जुटे थे तब ज्यादातर लोगों ने मास्क भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विमान हादसा : 56 घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड विमान हादसे में घायलों में से अब तक 56 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि बी737 विमान दुर्घटना में जख्मी 149 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं।
गौरतलब है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शुक्रवार को दुबई से चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोगों को लेकर कोझिकोड लौटी थी। भारी बारिश के कारण लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल कर 35 फुट गहरी खाई में गिर गया और दो टुकड़ों में बंट गया था।
इस हादसे में दो पायलटों सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी। विमानन कंपनी की ओर से कहा गया है कि कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और दक्षिणी जोन के प्रमुख लगातार कालीकट में बने हुए हैं और परिजनों की मदद कर रहे हैं।
दुर्घटना पर कांग्रेस सांसदों के ट्वीट पर पुरी ने उठाए सवाल
उधर विमान हादसे पर कांग्रेस सांसदों के सवाल उठाने पर नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि कोझिकोड हवाईअड्डा अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) के दिशानिर्देशों के अनुरूप रनवे और सुरक्षा क्षेत्र से लैस है। पुरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्यों ने तथ्यों की जानकारी लिए बिना उत्तेजक ट्वीट कर रहे हैं।