फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: PC George bail canceled in hate speech case know the whole matter

केरल: नफरती भाषण मामले में पीसी जॉर्ज की जमानत रद्द, जानें पूरा मामला

Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 May 2022 10:09 PM IST
सार

याचिका में दलील दी गई थी कि वरिष्ठ राजनेता ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए उनकी जमानत रद्द की जानी चाहिए।

विज्ञापन
Kerala: PC George bail canceled in hate speech case know the whole matter
कोर्ट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केरल की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने बुधवार को नफरती भाषण मामले में वरिष्ठ राजनेता पीसी जॉर्ज की जमानत रद्द कर दी है। जॉर्ज ने 29 अप्रैल को कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नफरती भाषण दिया था। एक मई को जॉर्ज को दी गई जमानत को रद्द करने के लिए दी गई पुलिस की याचिका को अदालत ने मंजूर कर लिया। याचिका में दलील दी गई थी कि वरिष्ठ राजनेता ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया है, इसलिए उनकी जमानत रद्द की जानी चाहिए। जॉर्ज के वकील अजीत कुमार ने कहा कि वरिष्ठ राजनेता को नफरती भाषण के एक अन्य मामले में एर्नाकुलम जिले की पलारिवट्टम पुलिस के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तिरुवनंतपुरम से आया पुलिस अधिकारियों के एक दल ने एर्नाकुलम ए आर कैंप से उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया एवं हिरासत में ले लिया। उन्हें पोलरिवत्तोम थाने से एर्नाकुलम ले जा गया था। उससे पहले उन्हें नफरत भरे भाषण के सिलसिले में पूछताछ के लिए इस थाने में तलब किया गया था।
विज्ञापन


क्या कहा था जॉर्ज ने?
दरअसल, पीसी जॉर्ज ने एक सम्मेलन में भाषण के दौरान आरोप लगाया था कि मुस्लिम रेस्तरां में हिंदुओं को नपुंसक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गैर मुस्लिमों से मुस्लिम रेस्तरां में न जाने की अपील करते हुए कहा था, वहां पुरुषों को नपुंसक और महिलाओं को बांझ बनाने वाली चाय परोसी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि वे देश पर कब्जा कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान के बाद जमकर हंगामा 
पीसी जॉर्ज के बयान के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। उनके बयान की जमकर निंदा हो रही है। कांग्रेस ने राज्य सरकार से जॉर्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि जॉर्ज ने यह बयान साम्प्रदायिक भावना भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के मकसद से दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed