VIDEO: केरल के यात्रियों को जान से ज्यादा थी लैपटॉप की परवाह
दुबई विमान हादसे के वक्त जब यात्रियों से इमरजेंसी दरवाजे से बाहर निकलने को कहा गया, तब कुछ यात्री ऐसे भी थे, जिन्हें जान की परवाह से ज्यादा उनके लैपटॉप की परवाह थी।
वे 'लैपटॉप-लैपटॉप' कहते हुए अपना सामान लेने के लिए भागे।
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक इस बात की तस्दीक एक वीडियो में हो रही है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि इसके कुछ ही देर में विमान आग की लपटों में तब्दील हो गया था, और फिर धमाके के साथ सब कुछ चकनाचूर हो गया।
हादसे में एक स्थानीय फायर फाइटर की जान भी चली गई थी।
केरल के यात्रियों ने क्यों नहीं माना फ्लाइट अटेंडेंट का कहना?
इस खौफनाक हादसे से पहले विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। ज्यादातर यात्री केरल के थे। तभी विमान की एक महिलाकर्मी चिल्लाई कि सभी यात्री अपना सामान छोड़कर इमरजेंसी दरवाजे से स्लाइड पर कूदें।
बोइंग 777 के आग पकड़ने के बाद दुनिया का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा कई घंटों तक बंद रहा।
जांचकर्ताओं की टीम अब भी यह जानने का प्रयास कर रही है कि आखिर दुर्घटना का कारण क्या रहा।
देखें वीडियो-