{"_id":"63b277d7f47f294b87463606","slug":"kerala-over-100-people-ill-from-suspected-food-poisoning-health-minister-orders-probe-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल में खराब खाना खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल में खराब खाना खाने से 100 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:51 AM IST
सार
घटना पठानमथिट्टा जिले के कीजवईपुर में हुई। यहां 29 दिसंबर को एक नामकरण संस्कार में कई लोग शामिल हुए थे। समारोह में सभी ने खाना खाया और अपने घर लौट आए। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज
- फोटो : twitter@ANI
विस्तार
केरल में कथित रूप से खराब खाना खाने से करीब 100 लोग बीमार हो गए। सभी बीमार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घटना पठानमथिट्टा जिले के कीजवईपुर में हुई। यहां 29 दिसंबर को एक नामकरण संस्कार में कई लोग शामिल हुए थे। समारोह में सभी ने खाना खाया और अपने घर लौट आए। अधिकारियों का कहना है कि घर आने के बाद उन सभी की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने कैटरिंग सर्विस के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, खाने के भी सैंपल इकट्ठा किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन