{"_id":"65c9f8bae857c8c9b30cd98e","slug":"kerala-not-to-display-prime-minister-narendra-modi-photo-selfie-points-at-ration-shops-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: राशन की दुकानों पर पीएम मोदी के बैनर लगाने को लेकर रार, CM विजयन बोले- राज्य में ये होने नहीं देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: राशन की दुकानों पर पीएम मोदी के बैनर लगाने को लेकर रार, CM विजयन बोले- राज्य में ये होने नहीं देंगे
Mon, 12 Feb 2024 04:29 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Mon, 12 Feb 2024 04:29 PM IST
सार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लोगो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले साइन बोर्ड और फ्लैक्स बैनर प्रदर्शित करने के केंद्र के फैसला का केरल में पालन नहीं किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा सत्र के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सदन में दी।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राशन की दुकानों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के लोगो के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो वाले साइन बोर्ड और फ्लैक्स बैनर प्रदर्शित करने के केंद्र सरकार के फैसला का केरल में पालन नहीं किया जाएगा। सोमवार को राज्य सरकार ने इस बात की जानकारी दी।
सेल्फी प्वाइंट भाजपा का चुनाव हथकंडा- पिनाराई
विधानसभा सत्र के दौरान आईयूएमएल विधायक द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि सेल्फी अभियान ऐसे समय पर हो रहा है जब देशभर में लोकसभा चुनाव नजदीक है, उन्होंने इस तरह के फैसले को भाजपा के चुनाव अभियान का हिस्सा करार दिया। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान सदन को बताते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई ने कहा कि इसके बारे में हम केंद्र सराकर को सूचित करेंगे कि यह सही नहीं है, ये राज्य में लागू करना मुश्किल है। इस मुद्दे पर हम चुनाव आयोग से भी संपर्क करेंगे।
चुनावी वर्ष के दौरान अभियान लागू नहीं करेंगे- जीआर अनिल
गौरतलब है कि पहले राज्य के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री जी आर अनिल ने कहा था कि केंद्र ने केरल में 14,000 से अधिक राशन की दुकानों पर प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले फ्लेक्स और बैनर प्रदर्शित करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने चुनिंदा 550 राशन दुकानों पर पीएम के सेल्फी प्वाइंट लगाने के भी निर्देश दिए और अधिकारियों से इसका निरीक्षण करने को कहा। इसके साथ ही खाद्य और नागरिक आपूर्ति के लोगो वाले बैग का उपयोग करने के निर्देश भी जारी किए। अनिल ने कहा कि राज्य सरकार चुनावी वर्ष के दौरान इस तरह के अभियान लागू नहीं करेगी।