फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: NIA arrests key conspirator Muhammad Mansoor PH in gold smuggling case

केरल : सोना तस्करी मामले में मुख्य षड्यंत्रकर्ता गिरफ्तार, एनआईए की हिरासत में भेजा

Wed, 09 Jun 2021 08:40 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 09 Jun 2021 08:40 PM IST
सार

एर्णाकुलम में एनआईए की एक विशेष अदालत ने मंसूर के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसे कोच्चि की एक विशेष अदालत में पेश किया गया और उसे पांच दिनों के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Kerala: NIA arrests key conspirator Muhammad Mansoor PH in gold smuggling case
NIA (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

केरल सोना तस्करी मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी है कि एनआईए ने कथित मुख्य षड्यंत्रकर्ता मुहम्मद मंसूर पी एच को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त सोना केरल में एक दूतावास के एक अधिकारी के लिए आए सामान से जब्त किया गया था। 

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि मंसूर को एनआईए ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से कलीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गिरफ्तार किया। यह मामला 5 जुलाई 2020 को सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय, कोचीन द्वारा त्रिवेंद्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एयर कार्गो से तिरुवनंतपुरम, केरल स्थित यूएई वाणिज्य दूतावास के प्रभारी राजनयिक को संबोधित सामान से 14.82 करोड़ रुपये मूल्य का 30 किलोग्राम सोने की जब्ती से संबंधित है।
विज्ञापन


एनआईए ने 10 जुलाई 2020 को इस संबंध में मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की थी। एनआईए ने इस साल जनवरी में 20 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच से पता चला है कि मुहम्मद मंसूर ने संयुक्त अरब अमीरात में रहते हुए आरोप-पत्रित आरोपी मोहम्मद शफी पी और अन्य के साथ मिलकर तिरुवनंतपुरम में संयुक्त अरब अमीरात वाणिज्य दूतावास के राजनयिकों को संबोधित सामान के माध्यम से भारत में सोने की तस्करी के लिए साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एर्णाकुलम में एनआईए की एक विशेष अदालत ने मंसूर के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उसे कोच्चि की एक विशेष अदालत में पेश किया गया और उसे पांच दिनों के लिए एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed