{"_id":"6474f9de01092f73080656b4","slug":"kerala-news-update-wife-of-senior-kerala-police-official-in-police-custody-on-charges-of-cheating-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में ली गई पुलिस अधिकारी की पत्नी, रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: धोखाधड़ी के आरोप में हिरासत में ली गई पुलिस अधिकारी की पत्नी, रेलवे में नौकरी दिलाने के लिए पैसे
Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 12:45 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी की पत्नी के खिलाफ करीब नौ मामले दर्ज हैं। उनपर रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर कई लोगों से पैसे लेने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
केरल पुलिस ने एक वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी की कई शिकायतों के आधार पर उन्हें सोमवार को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला नाजरेथ को त्रिशूर जिले से उनके आवास से हिरासत में लिया गया और मलप्पुरम लाया गया। अधिकारी ने कहा, उनके खिलाफ करीब नौ मामले दर्ज हैं। यह भी आरोप है कि उन्होंने रेलवे में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर कई लोगों से पैसे लिए। उन्होंने कहा, महिला एक पुलिस उपाधीक्षक की पत्नी है।
विज्ञापन
अलाप्पुझा झील में हाउसबोट डूबने से 3 पर्यटक बाल-बाल बचे
केरल के अलाप्पुझा झील में सोमवार को एक हाउसबोट डूब गई। घटना में तीन पर्यटक बाल-बाल बच गए। पुलिन्कुन्नु पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार दोपहर को हुई और इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हाउसबोट में सवार तीनों पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन